'दिल लेके भाग जइबे' में आस्था संग पवन सिंह ने उड़ाया गर्दा, नए गाने ने मचाया बवाल
Advertisement
trendingNow12311314

'दिल लेके भाग जइबे' में आस्था संग पवन सिंह ने उड़ाया गर्दा, नए गाने ने मचाया बवाल

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'पॉवर स्टार' का मस्ती से भरा फर्स्ट सांग 'दिल लेके भाग जइबे' यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है.

पवन सिंह

Pawan Singh Song: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'पॉवर स्टार' का मस्ती से भरा फर्स्ट सांग 'दिल लेके भाग जइबे' यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. यह गाना बेहतरीन और मस्ती से भरपूर है. इसमें पवन सिंह की डांस मूमेंट को देखकर उनके फैंस गदगद हो रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह अट्रैक्टिव लुक में गर्दा उड़ा रही हैं. 

आस्था संग रोमांटिक हुए पवन सिंह

इस गाने में पवन सिंह हैंडसम लुक में अपने स्टाइल से चलते हुए गार्डन में आते दिख रहे हैं तो वहीं इंडियन लुक में कलरफुल घाघरा चोली पहने आस्था सिंह नजर आईं. पवन सिंह मोहिनी की नजरों को देखकर उन पर फिदा हो जाती हैं. तभी आस्था अपने दोस्तों संग डांस करते हुए पवन सिंह संग रोमांटिक डांस करती हैं. इस गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का किया गया है, जिस पर एक सेकेंड भी नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.  इसका म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है, जबकि लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Astha Singh (@astha23s)

 

खबरों की मानें तो 'पॉवर स्टार' फिल्म पवन सिंह की लाइफ स्टाइल पर बेस्ड है. सुनने में यह भी आया है कि यह फिल्म पवन सिंह की बायोपिक है, हालांकि ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.  इस फिल्म का  के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब हैं. इस फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाली है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें  के स्टार कास्ट की बात की जाय तो इसमें पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे. 
 

 

Trending news