Advertisement
trendingNow1520468

'एवेंजर्स एंडगेम' में दिख रहा 'बाहुबली-2' का रिकॉर्ड तोड़ने का दम, बाकी फिल्‍मों को करा सकती है भारी घाटा

इस फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देख ऐसा लगता है कि यह फिल्म बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है और इसका असर दूसरी बॉलीवुड फिल्मों पर पड़ सकता है. अगले महीने 2 बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें 'ब्लैंक' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को भारी नुकसान होने वाला है, क्योंकि 'ब्लैंक' अगले महीने 3 मई और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को रिलीज होने वाली है.

'एवेंजर्स' सीरीज का फाइनल पार्ट 'एंडगेम' आज (26 अप्रैल) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है (फिल्म पोस्टर)
'एवेंजर्स' सीरीज का फाइनल पार्ट 'एंडगेम' आज (26 अप्रैल) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है (फिल्म पोस्टर)

नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' सीरीज का फाइनल पार्ट 'एंडगेम' आज (26 अप्रैल) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लोगों को इस फिल्म का इंतजार काफी दिनों से था. इस फिल्म को देखने की लोगों में उत्सुकता इतनी है कि फिल्म रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये बटोर चुकी है. जी हां, एडवांस बुकिंग चालू होते ही 14 घंटों के अंदर ही इस फिल्म की 6 करोड़ की टिकट्स बिक गई थी. यह आंकड़ा तब का है जब एडवांस बुकिंग पूरी तरीके से चालू भी नहीं हुई थी. बता दें, हाल ही में रिलीज हुई कई बड़ी बॉलीवुड फिल्म्स जैसे 'कलंक', 'टोटल धमाल', 'उरी', 'लुका छुपी' और 'बदला' का एडवांस बुकिंग का कलेक्शन मिलाकर भी इतना नहीं था. 

fallback

बता दें, इस फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देख ऐसा लगता है कि यह फिल्म बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है और इसका असर दूसरी बॉलीवुड फिल्मों पर पड़ सकता है. अगले महीने 2 बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें 'ब्लैंक' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को भारी नुकसान होने वाला है, क्योंकि 'ब्लैंक' अगले महीने 3 मई और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को रिलीज होने वाली है. अगर 'एवेंजर्स' सीरीज का फाइनल पार्ट 'एंडगेम' का बॉक्स ऑफिस पर असर अधिक रहा तो 'ब्लैंक' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

वहीं, फिल्म क्रिटिक इंदर मोहन पनु का कहना है कि यह जो फिल्में है इनकी आॉलरेडी एक ब्रांड वैल्यू होती है, इनका ऑलरेडी एक नाम हो चुका होता है क्योंकि इनकी सीरीज होती है. ऐसी फिल्मों को परिचय की कोई जरूरत नहीं होती. इस फिल्म में क्या होगा, इनके किरदार कैसे होंगे इस बारे में पूरी दुनिया वाकिफ होती है. पनु आगे कहते है कि लोग देखना चाहते है कि यह जो काल्पनिक किरदार है, अब यह क्या नया करेंगे, क्योंकि इनके सारे किरदार काल्पनिक होते है तो इनमें कल्पना के जितने रंग भरे जा सकते है, वो भर के प्रस्तुत किए जाते हैं. ऐसी फिल्में दर्शकों को लुभाने के लिए एंटरटेनमेंट से भरी हुई होती है. 

fallback

वह आगे कहते हैं कि लोग ऐसी फिल्मों का इंतजार भी करते हैं. वेकेशन का सीजन है ऐसे में बच्चे ऐसी फिल्में देखना पसंद भी करते हैं, जिस तरीके से यह फिल्म आ रही है, लगता है बाहुबली के बराबर की तो होगी ही. अब तक कि सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम पर दर्ज है, लेकिन जिस तरीके से 'एवेंजर्स एंडगेम' ने इंडिया में अपनी ऑडियंस बनाई है, ट्रेड का मानना है कि यह फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इंदर मोहन पनु कहते हैं कि 'एवेंजर्स' की खास बात यह है कि यह हिंदी के साथ ही तमिल और तेलगु में भी रिलीज हो रही है. 

fallback

पनु बताते हैं कि यानी पूरे भारत में हजारों सिनेमाघर इसे दिखाने वाले हैं. एडवांस बुकिंग की जो डिटेल्स आ रही है, मुझे लगता है यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. बॉलीवुड फिल्मों पर असर पड़ेगा ही, लोगों के पास ऑप्शन बढ़ जाते हैं. वेकेशन्स चल रहे हैं, बच्चों के लायक फिल्में है नहीं तो ऐसे में बच्चे यह फिल्म देखने जरूर जाएंगे. इसका असर बाकी हिंदी फिल्मों पर पड़ता है. एवेंजर्स के सामने कोई बड़ी फिल्म नही हैं, क्लीन विंडो है उनके पास, जिसका उन्हें बहुत फायदा मिलेगा.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news