शादी के नौवीं वषर्गांठ पर अमिताभ ने अभिषेक और ऐश्वर्या को दी शुभकामनाएं
Advertisement

शादी के नौवीं वषर्गांठ पर अमिताभ ने अभिषेक और ऐश्वर्या को दी शुभकामनाएं

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय को उनकी शादी की नौवीं वषर्गांठ पर शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर को ‘आनंद और प्रसन्नता’ का दिन कहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को परिणय सूत्र में बंधे थे। नवंबर 2011 में उनकी पहली संतान अराध्या का जन्म हुआ था।

शादी के नौवीं वषर्गांठ पर अमिताभ ने अभिषेक और ऐश्वर्या को दी शुभकामनाएं

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय को उनकी शादी की नौवीं वषर्गांठ पर शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर को ‘आनंद और प्रसन्नता’ का दिन कहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को परिणय सूत्र में बंधे थे। नवंबर 2011 में उनकी पहली संतान अराध्या का जन्म हुआ था।

कल रात बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘कल (20 अप्रैल) ऐश्वर्या और अभिषेक के शादी की नौवीं वषर्गांठ है.. आनंद और प्रसन्नता का एक दिन। ना केवल वे दोनों शादी के बंधनों में बंधे बल्कि हम बुजुर्गों को भी बांध दिया..’ उन्होंने लिखा है, ‘यह जुड़ाव हमेशा हमारे साथ रहता है.. इसके बाद यह अगली पीढ़ी में परवान चढ़ता है और उसके बाद अगली और अगली में पीढ़ी में परवान चढ़ता है। जीवन निरंतर है, यह जारी और अनंत है...।’

 

Trending news