बॉलीवुड कपल्स जिनके लिए खास है वेलेंटाइन डे!
Advertisement

बॉलीवुड कपल्स जिनके लिए खास है वेलेंटाइन डे!

बॉलीवुड के सितारे वेलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें हैं जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं, उनके लिए यह वेलेंटाइन डे बेहद खास है। आइए, जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनके लिए यह वेलेंटाइन डे बेहद खास है।

बॉलीवुड कपल्स जिनके लिए खास है वेलेंटाइन डे!

नई दिल्ली : बॉलीवुड के सितारे वेलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें हैं जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं, उनके लिए यह वेलेंटाइन डे बेहद खास है। आइए, जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनके लिए यह वेलेंटाइन डे बेहद खास है।

सोहा अली खान-कुणाल खेमू   

सोहा अली खान औऱ कुणाल खेमू ने अपने खास दोस्तों एवं परिजनों की मौजूदगी में कुछ दिनों पहले शादी की। शादी के बाद यह जोड़ी अपने हनीमून पर नहीं जा सकी लेकिन यह जोड़ी वेलेंटाइन डे मना रही होगी।  

अर्पिता खान-आयुष शर्मा
 
अर्पिता खान-आयुष शर्मा की शादी अपनी भव्यता को लेकर चर्चा में रही। इस शादी को बॉलीवुड की खर्चीली शादियों में से एक कहा गया। यह कपल भी वेलेंटाइन डे को खास तरीके से मनाएगा।

वीर दास-शिवानी माथुर

कॉमेडियन वीर दास ने शिवानी माथुर से शादी की है। यह कपल भी इस बार वेलेंटाइन डे को खास तरीके से मनाएगा।
 
दिया मिर्जा-साहिल संघा
 
अभिनेत्री दिया मिर्जा और साहिल संघा पिछले साल विवाह के बंधन में बंधे। यह जोड़ी शादी के बाद पहली बार वेलेंटाइन डे साथ-साथ मनाएगी।

कुणाल कपूर-नैना बच्चन
 
अभिनेता कुणाल कपूर ने हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना से शादी की है। मुंबई आने पर यह कपल एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाला है। इस कपल के लिए भी यह वेलेंटाइन डे खास है।  
 

Trending news