Mrs India 2023 बनीं इंदौर की Chetna Josshi Tiwari, खूबसूरत इतनी हटाए ना हटेगी निगाहें
Advertisement
trendingNow11787258

Mrs India 2023 बनीं इंदौर की Chetna Josshi Tiwari, खूबसूरत इतनी हटाए ना हटेगी निगाहें

Mrs India 2023 Winner: एक वीडियो सामने आई है जिसमें मलाइका अरोड़ा मिसेज इंडिया 2023 के विनर की अनाउंसमेंट करती दिख रही हैं और जब वो चेतना जोशी के नाम की अनाउंसमेंट करती हैं तो विनर के चेहरे की खुशी देखने लायक थी.

Mrs India 2023 बनीं इंदौर की Chetna Josshi Tiwari, खूबसूरत इतनी हटाए ना हटेगी निगाहें

Who is Chetna Josshi Tiwari: आखिरकार फैसले की घड़ी आई और देश की मिसेज इंडिया 2023 (Mrs India 2023) मिल ही गईं. इस बार ये खिताब गया है इंदौर की रहने वालीं चेतना जोशी तिवारी (Chetna Joshi Tiwari) के नाम. जिन्होंने ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि समझदारी और अपनी बुद्धि का भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ये खूबसूरत क्राउन उनके सिर सजा दिया गया. इंडिया से बाहर ये इवेंट श्रीलंका में आयोजित हुआ.

मलाइका अरोड़ा ने अनाउंस किया विनर का नाम
एक वीडियो सामने आई है जिसमें मलाइका अरोड़ा मिसेज इंडिया 2023 के विनर की अनाउंसमेंट करती दिख रही हैं और जब वो चेतना जोशी के नाम की अनाउंसमेंट करती हैं तो विनर के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. गोल्डन कलर का लिबास पहने हसीना किसी अप्सरा की तरह लग रही थीं और अब वो वाकई देश की सबसे खूबसूरत शादीशुदा महिला चुन ली गई हैं और ये खिताब उन्होंने खुद के दम पर,  खुद के टैलेंट पर जीता है. वो खूबसूरत तो हैं ही लेकिन अपनी समझदारी का परिचय भी मंच पर उन्होंने दिया और बन गईं मिसेज इंडिया 2023. 

चेतना जोशी तिवारी के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो उनके बारे में काफी जानकारी मिल जाती है. चेतना 29 साल की हैं और योग ट्रेनर हैं. इसके अलावा वो एमटीवी रोडीज में भी नजर आ चुकी हैं. श्रीलंका में इस इवेंट की शुरुआत 13 जुलाई से हुई जिसमें शुरुआती कुछ राउंड के बाद 19 जुलाई को फिनाले हुआ. कुल 75 हसीनाओं ने इसमे अपनी किस्मत आजमाई लेकिन ग्रैंड फिनाले में लॉटरी खुली चेतना जोशी की. जिनका नाम अब हर किसी की जुबां पर है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chetna Josshi Tiwari (@chetna26joshi47)

चेतना जितनी मॉर्डन हैं उतनी ही संस्कारी भी. अपने ट्रेडिशन को दिल से फॉलो करती हैं और इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम में नजर भी आती हैं. लहंगा तो कभी साड़ी पहने हुए चेतना ने काफी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो और भी खूबसूरत लग रही हैं.       

Trending news