किसी भी तरह की सेंसरशिप में सोनम को भरोसा नहीं
Advertisement

किसी भी तरह की सेंसरशिप में सोनम को भरोसा नहीं

अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वो किसी तरह की सेंसरशिप में विश्वास नहीं करतीं और उनका मानना है कि जब व्यक्तिगत पसंद की बात हो तो किसी तरह की रोक-टोक नहीं होनी चाहिए।

किसी भी तरह की सेंसरशिप में सोनम को भरोसा नहीं

मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वो किसी तरह की सेंसरशिप में विश्वास नहीं करतीं और उनका मानना है कि जब व्यक्तिगत पसंद की बात हो तो किसी तरह की रोक-टोक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘मैं सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती। हर किसी की अपनी पसंद होती है कि वो बुर्का पहनें या बिकनी। यही बात धर्म, लैंगिक वरीयता, शिक्षा और शादी को लेकर उनकी पसंद पर भी लागू होती है।’ सेंसरशिप पर अपना नजरिया पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘आप किसी पर जितनी रोकटोक लगाएंगे वो उतना ही ज्यादा बागी होता जाएगा।’ सोनम ने कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के मुताबिक जीने का अधिकार होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘हम दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। इसलिए हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के हिसाब से जीने का अधिकार होना चाहिए।’ काम के मोर्चे पर 31 वर्षीय यह अभिनेत्री अपनी बहन की होम प्रोडक्शन ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी होंगी। इसके अलावा सोनम अक्षय कुमार के साथ आर बालकी की अगली फिल्म में भी दिखेंगी।

Trending news