Advertisement
trendingNow12186940

Heeramandi New Song: भंसाली की 'हीरामंडी' का 'तिलस्मी बाहें' गाना हुआ OUT, सोनाक्षी सिन्हा का दिखा अनोखा अवतार

Tilasmi Bahein Song: संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' का नया गाना 'तिलस्मी बाहें' सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया गया है. नए गाने में सोनाक्षी सिन्हा का कभी ना देखा गया अवतार देखने को मिल रहा है. 

हीरामंडी नया गाना
हीरामंडी नया गाना

Heeramandi Tilasmi Bahein Song: संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों पहले 'हीरामंडी' का पहला गाना 'सकल बन' मेकर्स ने रिवील किया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था. 'सकल बन' को ताबड़तोड़ पॉपुलैरिटी मिलने के बाद 'हीरामंडी' के मेकर्स ने सीरीज से दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' रिवील कर दिया है. 'तिलस्मी बाहें' सॉन्ग में सोनाक्षी सिन्हा का कभी ना देखा गया अवतार देखने को मिल रहा है. पूरे गाने में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने ऊपर से नजरें नहीं हटने दी हैं.

सोशल मीडिया पर छाया 'तिलस्मी बाहें'

'हीरामंडी' (Heeramandi Series) सीरीज का दूसरा गाना तिलस्मी बाहें रिवील होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 'तिलस्मी बाहें' सॉन्ग को संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने कंपोज किया है. गाने में भंसाली ने एक जोरदार कंपोजिशन को एनर्जी और रिदम के साथ पेस किया है. 'तिलस्मी बाहें' में जिस तरह से स्टोरी सेट की गई है, वह भी काबिल-ए-तारीफ है. म्यूजिक और लिरिक्स के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने अनोखे अवतार से ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.  

Add Zee News as a Preferred Source

​संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' होगी 1 मई को रिलीज, अपडेट जान डबल हुई फैंस की एक्साइटमेंट

सोनाक्षी सिन्हा का दिखा अनोखा अंदाज

'हीरामंडी' के नए गाने तिलस्मी बाहें में सोनाक्षी (Sonakshi Sinha Heeramandi) सिन्हा एक केयरफ्री स्पिरिट और अपनी तरफ अट्रैक्ट करने वालीं किरदार के रूप में दिखाई दे रही हैं. सोनाक्षी गोल्डन साड़ी, गले में हीरों का हार और बालों को कर्ल करके बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. साथ ही वह हाथ में जाम और सिगरेट पकड़े महफिल के बीच बैठी नजर आ रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा गाने की शुरुआत से लेकर आखिरी तक, अपने से निगाहें हटने नहीं देती हैं. बता दें, संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' सीरीज का इंडियन ओटीटी वर्ल्ड में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. 'हीरामंडी' सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख अहम किरदारों में नजर आएंगी. 

'हीरामंडी' के इवेंट स्टेज पर क्या हुआ? जिसके बाद लोग मान रहे अदिति राव-सिद्धार्थ की शादी कंफर्म 

'नहीं है हीरो मटेरियल...' कभी सुने ऐसे ताने, फिर टीवी से बड़े पर्दे तक जमाई धाक

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Prachi Tandon

मेरा नाम प्राची टंडन है, दिल्ली की रहने वाली हूं. फिल्मी दुनिया ने बचपन से अपनी तरफ खींचा है. अब फिल्मों और फिल्मी सितारों की खबरें पढ़कर-लिखकर शानदार अनुभव करती हूं.

...और पढ़ें

TAGS

Trending news