मस्तानी को बोलना पड़ा, असली जिंदगी में कोई लव ट्रेंगल नहीं
Advertisement

मस्तानी को बोलना पड़ा, असली जिंदगी में कोई लव ट्रेंगल नहीं

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह रिश्तों को लेकर परंपरावादी हैं। वास्तविक जीवन में किसी तरह के लव ट्रेंगल से भी बॉलीवुड अदाकारा ने इंकार किया।

मस्तानी को बोलना पड़ा, असली जिंदगी में कोई लव ट्रेंगल नहीं

मुंबई : फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह रिश्तों को लेकर परंपरावादी हैं। वास्तविक जीवन में किसी तरह के लव ट्रेंगल से भी बॉलीवुड अदाकारा ने इंकार किया।

अफवाह रही हैं कि दीपिका ‘बाजीराव मस्तानी’ के अपने सह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डेटिंग कर रही हैं। हाल ही में प्रदर्शित फिल्म में प्रेम त्रिकोण दिखाया गया है जिसमें दीपिका ने बाजीराव (रणवीर) की दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका अदा की है। दोनों काशीबाई और वह बाजीराव से प्रेम करती हैं। काशीबाई की भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने अदा की है।

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या एक फिल्म के जैसे वास्तविक जीवन में भी प्रेम त्रिकोण होतें हैं, जहां प्रेम के लिए लड़ना होता है या इसके साथ ठीक है का रवैया होता है, तो उन्होंने बताया, ‘आप परिस्थिति के बारे में आंख मूंद कर नहीं रह सकते हैं। यह पूरी परिस्थिति पर निर्भर करता है जहां मैं खड़ी हूं।’ दीपिका ने बताया, ‘फिल्मों में जैसा कुछ होता है वैसे कुछ की मैं वास्तविक जीवन में पैरवी नहीं करूंगी। जब रिश्तों की बात होती है तो मैं परंपरावादी हूं।’ 

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहले से काशी (प्रियंका) के साथ शादीशुदा बाजीराव (रणवीर) को मस्तानी (दीपिका) के प्रेम में पड़ते दिखाया गया है। दीपिका ने पूर्व में बताया था कि हिन्दी फिल्म जगत में पदार्पण करने से पहले उसकी सह अभिनेत्री प्रियंका उसकी पहली दोस्त बनी थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news