मलाइका अरोड़ा वेजिटेरियन हैं या नॉन वेजिटेरियन? ट्रोलिंग के बाद सुपरमॉडल ने किया सब क्लीयर
Advertisement
trendingNow12142020

मलाइका अरोड़ा वेजिटेरियन हैं या नॉन वेजिटेरियन? ट्रोलिंग के बाद सुपरमॉडल ने किया सब क्लीयर

Malaika Arora Vegetarian: मलाइका अरोड़ा को लेकर कुछ दिन पहले फैंस काफी भड़क उठे थे. लोगों ने सवाल उठाए कि मलाइका ने फैंस को धोखा दिया है. इस बहस के बाद ये सवाल उठने लगा कि आखिर मलाइका अरोड़ा वेजिटेरियन हैं या नॉन वेजिटेरियन? तो चलिए नया वीडियो दिखाते हैं जहां मलाइका ने जवाब दिया है.

मलाइका अरोड़ा

पिछले दिनों एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि बहस खड़ी हो गई कि सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा वेजिटेरियन हैं या नॉन वेजिटेरियन? एक तो उनका कुछ साल पुराना इंटरव्यू भी वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि वह वीगन डाइट फॉलो करती हैं. मगर फिर 'झलक दिखलाजा 11' के सेट पर जब वह नॉनवेज की प्लेट लिए नजर आईं तो लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया. साथ ही झूठ बोलने का भी आरोप लगाया. अब फराह खान ने एक और वीडियो शेयर किया है, जहां मलाइका अरोड़ा ने वेजिटेरियन या नॉन वेजिटेरियन को लेकर निशाना साधा है.

'झलक दिखलाजा 11' के जज के रूप में मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी और फराह खान नजर आए. वैसे तो इस सीजन की विनर मनीषा रानी बन चुकी हैं. मगर अब फराह खान ने ग्रैंड फिनाले वाले दिन का वीडियो शेयर किया है. जहां सभी अपने अपने घर से कई तरह के पकवान बनाकर लाए.

फराह ने शेयर किया वीडियो
फराह खान ने ही खाने-पीने का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनके इस तरह के वीडियोज को काफी पसंद किया गया है तो एक बार फिर वह ऐसा लजीज खानों से सजा वीडियो लेकर हाजिर हैं. वह इसमें कहती हैं, 'झलक दिखलाजा का ग्रैंड फिनाले हैं, हम सब अपने अपने घर से खाना लाए हैं.' 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

मलाइका अरोड़ा लाईं वेजिटेरियन खाना
वीडियो में मलाइका बताती हैं कि वह अपने घर से बना खाना लेकर आई हैं. मैथी के परांठे, आलू गोभी की सब्जी, गाजर का हलवा, चावल और कड़ी. इसी दौरान वह तंज मारती हैं कि देख लीजिए फराह मैं पूरा वेज खाना लेकर आई हूं.

क्या पांच साल पहले तक मलाइका थीं वेजिटेरियन?
तभी अरशद वारसी भी आते हैं और मलाइका के इस वेजिटेरियन वाली बात पर कहते हैं, 'तुम पांच साल पहले वेजिटेरियन थीं.' तब मलाइका ने ताना मारते हुए कहा, 'हां जैसे मैं कुछ साल पहले 18 साल की थीं.'

Trending news