Advertisement
trendingNow1530488

करण जौहर ने न्यूयार्क में की ऋषि-नीतू कपूर से मुलाकात, बोले- 'बेस्ट कपल'

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है, लेकिन इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन है वह तस्वीर से ज्यादा खास है.

करण जौहर ने न्यूयार्क में की ऋषि-नीतू कपूर से मुलाकात, बोले- 'बेस्ट कपल'

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड के सभी सेलेब्स अगर न्यूयॉर्क जाते हैं तो सीनियर एक्टर ऋषि कपूर के हाल जानने भी जरूर पहुंचते हैं. लम्बे समय से बीमारी का ईलाज करा रहे ऋषि अपने इन दोस्तों से बड़ी प्यार भरी मुलाकात करते हैं. अब करण जौहर ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क गए. 

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है, लेकिन इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन है वह तस्वीर से ज्यादा खास है.  ऋषि ठीक होने की राह पर है और जल्द ही भारत वापस आने की संभावना है. इस बीच, उनके कई शुभचिंतकों ने उनसे मिलने और कठिन समय के दौरान उन्हें प्यार से हौसला देने का सिलसिला बनाया हुआ है. देखिये यह तस्वीर: 

ऋषि और नीतू के नए मेहमान कोई और नहीं बल्कि करण जौहर हैं. फिल्म निर्माता कारन जौहर अपने जन्मदिन के मौके पर न्यूयार्क गए हैं. यहाँ जाते ही उन्होंने ऋषि कपूर से मुलाकात की. ऋषि और नीतू के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की. उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "भारतीय सिनेमा का मेरा सबसे पसंदीदा कपल .... मैं उनसे प्यार करने लगा और उन्हें जानने का सौभाग्य मिला .... मजबूत ... लचीला और सकारात्मकता से भरा! @ नीतू 54 और चिंटूजी बिल्कुल! अद्भुत और प्यार से भरा !! आपकी ऊर्जा के लिए धन्यवाद! आपको प्यार !!!

जबकि नीतू ने उसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "उन्होंने सबसे कड़ा हग दिया और सबसे गहरा प्यार, और कहा कि इस प्यार का आधा हिस्सा उनकी मां की ओर से है. कभी-कभी सरल शब्दों का मतलब होता है ढेर सारा प्यार.'

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news