बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान लौटीं हॉलीडे वेकेशन से इंडिया, देखें कुछ खास तस्वीरें
Advertisement

बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान लौटीं हॉलीडे वेकेशन से इंडिया, देखें कुछ खास तस्वीरें

बॉलीवुड के कूल कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे.

पटौदी परिवार वेकेशन एंजॉय कर मुंबई लौट आए हैं (फोटो साभार :@therealkareenakapoor/Instagram)

नई दिल्ली: करीना कपूर खान अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव से हॉलीडे वेकेशन मना कर लौट आई हैं. इस बात की जानकारी करीना की ननद सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है. इस फोटो में सोहा के साथ करीना कपूर खान और तैमूर के साथ उनकी बहन इनाया नजर आ रही है. करीना पिछले कई दिनों से मालदीव की सैर कर रही थी. इस वेकेशन में करीना के साथ सैफ अली, बेटे तैमूर, ननद सोहा और सोहा के पति कुणाल खेमू के साथ बेटी इनाया भी एंजॉय करते नजर आए हैं. 

बता दें, बॉलीवुड के कूल कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे. जहां की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं. इन तस्वीर में करीना और सैफ के साथ तैमूर अली खान और सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ हॉलीडे पर नजर आए थे. अब करीना की सैफ और तैमूर के साथ एक पूल फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. साथ ही इस फोटो में सोहा पति कुणाल और बेटी इनाया भी नजर आ रहे हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

En route Mumbai!!! #mommiesonthego

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Make a splash! @discoversoneva #discoversoneva #familygoals

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Colour me happy!! #playdate #DEN @discoversoneva #discoversoneva

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

करीना कपूर खान की उससे भी ज्यादा एक प्रिटी फोटो सैफ के साथ खूब लोगों को पसंद आ रही हैं. इस फोटो में पिंक बिकिनी में करीना का नो मेकअप लुक बीच हॉलीडे के लिए एकदम परफेक्ट मना जा रहा है. सैफ के कूल अंदाज के साथ करीना की सिंपल स्टाइल मैच कर रही है. वहीं पटौदी परिवार की पूल फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही. इस फोटो में तैमूर और उनकी बहन इनाया भी बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Wall of fame  @discoversoneva #discoversoneva

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hand in hand - feet in sand #discover soneva @discoversoneva

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

First times 

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

The deep blue #snorkelling #maldives #discoversoneva

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

#familyholiday

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

#holidayvibes@poonamdamania

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

गौरतलब है कि पटौदी परिवार वेकेशन एंजॉय कर मुंबई लौट आए हैं और अब वेकेशन के बाद सैफ अली खान जल्द ही अपने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देगें. सैफ की अगली फिल्म 'बाजार' है और साथ ही वेब सीरिज 'सेक्रेड गेम्स 2' की शूटिंग भी उन्हें जल्द शुरू करनी है. 'सेक्रेड गेम्स' का पहला सीजन सुपरहिट रहा है, और उनके सरताज सिंह के किरदार को खूब पसंद भी किया गया है. सैफ की फिल्म 'हंटर' के शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें सैफ नागा साधू के रोल में नजर आ रहे थे. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news