करीना ने रखी Halloween पार्टी, तैमूर का क्यूट अंदाज Viral
Advertisement

करीना ने रखी Halloween पार्टी, तैमूर का क्यूट अंदाज Viral

करीना कपूर ने घर पर तैमूर के लिए हेलोवीन पार्टी रखी, पार्टी की कुछ तस्वीरें करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं. इन तस्वीरों में मेकअप की वजह से तैमूर को पहचानना मुश्किल हो रहा था. 

करीना कपूर, ( सौ. इंस्टाग्राम )

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में हेलोवीन का जश्न मनाया जा रहा है. करीना कपूर ने भी तैमूर के लिए अपने घर पर हेलोवीन पार्टी रखी, जिसमें तैमूर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए.

  1. तैमूर को पहचानना हुआ मुश्किल 
  2. तैमूर ने की जमकर मस्ती 
  3. बेबो ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट 

तैमूर को पहचानना हुआ मुश्किल
करीना ने तैमूर की हेलोवीन पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं. इन तस्वीरों में क्यूट मेकअप और कपड़ों की वजह से तैमूर को पहचानना मुश्किल हो रहा था. तैमूर ने चेहरे पर रेड पेंट लगा रखा था और उन्होंने ब्लैक कॉस्टयूम पहना था, जबकि उनका कोई दोस्त मिस्टर अमेरिका बना हुआ था, तो किसी ने skeleton की ड्रेस पहनी थी. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Cutest halloween party

A post shared by Taimur ali khan (@taimuralikhanpataudiakanawab) on

तैमूर ने की जमकर मस्ती 
पार्टी में तैमूर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. इस मौके पर उनके लिए हेलोवीन से जुड़े कुछ गेम भी रखे गए थे. ऐसे ही एक गेम के दौरान कुछ goodies को हवा में उछाला गया जिन्हें तैमूर समेत उनके सारे दोस्त अपनी क्यूट छोटी-छोटी Pumpkin शेप की टोकरियों में जमा करते दिखे. मस्ती की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'सबसे शानदार हेलोवीन पार्टी'.

बेबो ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट 
तैमूर की मस्ती के अलावा करीना ने अपनी भी एक तस्वीर शेयर की. लैवेंडर ड्रेस में करीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इस तस्वीर में उनके साथ तैमूर के दोस्तों की मम्मी भी दिखीं. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Halloween party mom & kids 

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on

ये भी पढ़ें: PHOTO VIRAL: प्रेंग्नेसी डेज इनजॉय कर रहीं बेबो, मां से मिल रहा स्पेशल प्यार

VIDEO

Trending news