बबीता कपूर के बर्थडे पर तैमूर और जेह ने खुद बनाया कार्ड, तो करिश्मा कपूर को याद आए बचपन के दिन
Advertisement
trendingNow12213473

बबीता कपूर के बर्थडे पर तैमूर और जेह ने खुद बनाया कार्ड, तो करिश्मा कपूर को याद आए बचपन के दिन

Babita Kapoor Birthday: बबीता कपूर के बर्थडे पर करीना और करिश्मा कपूर ने खास पोस्ट शेयर किया. दोनों बहनों के साथ-साथ तैमूर और जेह ने भी नानी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. 

बबीता कपूर के बर्थडे पर तैमूर और जेह ने खुद बनाया कार्ड, तो करिश्मा कपूर को याद आए बचपन के दिन

Babita Kapoor Birthday: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा की मम्मी बबीता कपूर (Babita Kapoor) आज हैप्पी वाला बर्थडे मना रही हैं. ऐसे में दोनों एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है. तस्वीरों में तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) अपनी नानी के लिए ग्रिटींग कार्ड बनाते दिख रहे हैं. वहीं, करिश्मा ने अपने बचपन की तस्वीरे शेयर की है, जिसमें वो अपने मम्मी की गोदी में बैठी नजर आ रही हैं. दोनों मां-बेटी की जोड़ी एक साथ बहुत प्यारी दिख रही है. 

करीना कपूर ने शेयर किया खास पोस्ट

करीना कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हमारी दुनिया को जन्मदिन की बधाई. मेरी मां.' फोटोज में तैमूर और जेह अपनी नानी के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाते दिख रहे हैं. ग्रिटींग कार्ड देख फैंस इंप्रेस हो गए हैं. नानी से तैमूर और जेह ने कार्ड पर लिखकर चिकन विंग्स मांगे हैं. नन्हा जेह भी फोटो में बहुत ध्यान से कलर करता नजर आ रहा है. इसके अलावा एक फोटो में करीना अपनी प्यारी मम्मी को गले लगाती नजर आ रही हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

बेटी के बर्थडे पर काजोल ने लुटाया प्यार, 21 साल की उम्र में कहर ढाती हैं नीसा देवगन, देखें Photos

करिश्मा कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

करीना के साथ-साथ करिश्मा कपूर ने भी मम्मी के लिए अनसीन फोटो शेयर की है. फोटो में वो अपनी मम्मी संग बैठी दिख रही हैं. दोनों ही बहुत खूबसूरत नजर आ रहे हैं. करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू यू गोरजेस मम्मी.' करिश्मा के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में करीना ने लिखा, 'अच्छा अब पता चला कि मैं और तुम इतने हॉट क्यों हैं.' 

भोली-भाली सी 'विवाह' की 'पूनम' का नया लुक देखा? मस्त मगन कर देगा अमृता राव का ग्लैमरस अंदाज

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

वायरल हो गई तस्वीरें

कुछ ही देर के अंदर ये सारी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं. आज बबीता कपूर अपना 67 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. 

Trending news