Bhojpuri Song: विवादों के बीच एक बार फिर साथ नजर आए Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani
Advertisement
trendingNow1864567

Bhojpuri Song: विवादों के बीच एक बार फिर साथ नजर आए Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani

खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) और काजल राघवानी को जोड़ी भोजपुरी दर्शकों को खूब भाती है. दोनों का एक रोमांटिक गाना हाल ही में फैंस के सामने पेश किया गया है. फैंस को दोनों स्टार्स का ये गाना काफी पसंद भी आ रहा है.

वीडियो से ली गई तस्वीर

नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. फिलहाल दोनों के बीच काफी अनबन चल रही है जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं. इसी खटपट के बीच दोनों का एक रोमांटिक सॉन्ग रिलीज किया गया है. इस गाने में दोनों फिर से एक बार देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं.  

  1. खेसारी और काजल का नया गाना आया सामने
  2. भोजपुरी गाने को खूब पसंद कर रहे लोग
  3. विवादों के बीच रिलीज हुआ खेसारी और काजल का गाना

लोगों को भा रही जोड़ी

खेसारी और काजल (Khesari And Kajal) इन दिनों विवादों में हैं, इसी बीच दोनों का एक रोमांटिक गाना फैंस के सामने पेश किया गया है. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार दिख रही है. इस जोड़ी का नया भोजपुरी गाना ‘कमर से सड़िया खुल जाई’ (Kamar Se Sariya Khul Jayi) धमाल मचा रहा है. यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाये’ (Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye) का है.

 

यह भी पढ़ें- सोनाली फोगाट ने दिखाईं नखरीली अदाएं, वीडियो देख आप भी कहेंगे- बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी

खेसारी काजल ने किया शानदार डांस

इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का शानदार डांस देखने को मिल रहा है. वहीं, काजल और खेसारी पर फिल्माए गए इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. जबकि, कुंदन प्रीत ने इसके बोल लिखे हैं और रजनीश मिश्रा ने इसका संगीत दिया है.

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड विक्की नहीं बल्कि इस शख्स को हिना खान ने बोला- I Love U, सामने आया वीडियो

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Trending news