जबरदस्त और धमाकेदार है 'एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर
Advertisement

जबरदस्त और धमाकेदार है 'एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर

टीम इंडिया के मौजुदा वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को धोनी ने मुंबई में लॉच किया। धोनी ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर पोस्ट कर अपने फैंस को जानकारी दी है।

जबरदस्त और धमाकेदार है 'एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर

नई दिल्ली: टीम इंडिया के मौजुदा वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को धोनी ने मुंबई में लॉच किया। धोनी ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर पोस्ट कर अपने फैंस को जानकारी दी है।

इस फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। काफी लंबे समय से फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। मशहूर फिल्म डाइरेक्टर नीरज पांडे ने फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के कई हिस्से को झारखंड के कई जगहों पर फिल्माया गया है जिनमें रांची, धनबाद, बोकारो के कई लोकेशन शामिल है।

विश्वकप विजेता कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी अपने जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर बेहद रोमांचित हैं और इस फिल्म के ट्रेलर को गुरुवार को लांच किये जाने के समय उन्होंने  कहा कि इसमें उनके क्रिकेटर बनने के सपने को दिखाया गया है।

धोनी ने अपने कोच की बातों को याद करते हुये कहा कि जब मैं स्कूल में अपनी फुटबॉल टीम का गोलकीपर था, तब मेरे कोच ने मुझे क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने की सलाह दी। उन्होंने उस समय कहा था कि फुटबॉल में हाथ छोटा और  बॉल बड़ी होती है लेकिन क्रिकेट में हाथ में दस्ताने होते हैं और बॉल छोटी हो जाती है।

देखें Trailer का VIDEO

Trending news