Malaika Arora Arjun Kapoor: 3 दिन पहले ही मलाइका ने बॉयफ्रेंड को दे दिया सरप्राइज गिफ्ट, प्रेमिका की एक्साइटमेंट पर फिदा हुए अर्जुन
Advertisement
trendingNow11231439

Malaika Arora Arjun Kapoor: 3 दिन पहले ही मलाइका ने बॉयफ्रेंड को दे दिया सरप्राइज गिफ्ट, प्रेमिका की एक्साइटमेंट पर फिदा हुए अर्जुन

Malaika Arora Surprise Gift to Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पेरिस रवाना हो चुके हैं वहीं अर्जुन के जन्मदिन को लेकर मलाइका में इतना उत्साह है कि उन्होंने तीन दिन पहले ही बॉयफ्रेंड को सरप्राइज गिफ्ट दे दिया है.   

 

(फोटो - सोशल मीडिया)

Malaika Arora Arjun Kapoor celebrates Birthday in Paris: 2 दिन बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे लेकिन जन्मदिन से पहले ही अर्जुन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग वेकेशन पर चले गए हैं. खबर है कि दोनों पेरिस में एक साथ जन्मदिन मनाएंगे जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं अर्जुन कपूर के जन्मदिन को लेकर मलाइका कितनी एक्साइटेड है उसकी झलक अर्जुन ने दिखाई है अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए. 

72 घंटे पहले ही अर्जुन को दिया मलाइका ने सरप्राइज

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं. दोनों अपने खास पलों को अकेले में बिताना पसंद करते हैं लिहाजा अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर दोनो पेरिस पहुंचे हैं वहीं इस खूबसूरत प्यार की नगरी पहुंचने के बाद मलाइका और भी रोमांटिक हो गई हैं और उन्हें जन्मदिन से 3 दिन पहले ही अर्जुन को सरप्राइज गिफ्ट दे दिया है अर्जुन कपूर ने खूबसूरत गिफ्ट की तस्वीर शेयर भी की है. 

fallback

वहीं इसके अलावा अर्जुन ने फ्लाइट से मलाइका की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘इनके उत्साह पर प्यार आ रहा है’.

fallback

फिर ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका

मलाइका और अर्जुन को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां अर्जुन जींस, टीशर्ट पर जैकेट कैरी किए हुए दिखे तो वहीं मलाइका सिर्फ एक टीशर्ट और पैरों में बूट कैरी कर एयरपोर्ट पहुंच गई. जिसके बाद उनकी ड्रेस सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई. किसी ने इसे रेनकोट कहे दिया तो किसी को ये ड्रेस टेंट जैसी लगी. वहीं लगे हाथों यूजर्स ने दोनों ने शादी को लेकर भी सवाल पूछ डाला.

 

अर्जुन कपूर आने वाले समय में एक विलेन  में नजर आने वाले है जिसमें उनके आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्राहम के अलावा तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी होंगीं.  

यह भी पढ़ेंः Shamshera Trailer देख भूल बैठेंगे KGF और RRR, रणबीर के लुक और एक्टिंग के हो जाएंगे दीवाने! Sanjay Dutt भी लगे कमाल!

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक

 

Trending news