सोनाक्षी-जहीर की शादी में नहीं जाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा? 'मामा' पहलाज निलहानी ने दिया जवाब; बोले- 'ज्यादा देर तक नाराज...'
Advertisement
trendingNow12296427

सोनाक्षी-जहीर की शादी में नहीं जाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा? 'मामा' पहलाज निलहानी ने दिया जवाब; बोले- 'ज्यादा देर तक नाराज...'

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा इस समय जहीर इकबाल के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसी बीच फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने उन रूमर्स को लेकर अपनी चुप्प तोड़ी है, जिसमें कहा जा रहा है कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा दोनों की शादी शामिल नहीं होंगे.

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली हैं, जिसको लेकर उनके कुछ करीबी दोस्तों पूनम ढिल्लों, यो यो हनी सिंह और डेजी शाह ने पुष्टि की है. इसी बीच ऐसी भी कई खबरें सामने आ रही हैं कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा उनकी शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे.

इसी बीच इन सभी खबरों को लेकर सोनाक्षी के 'मामा' और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी और उन अफवाहों पर बात की, जिनमें कहा गया था कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनके बीच शादी को लेकर कथित तौर पर कुछ तनाव बना हुआ है, जिसके चलते वे उनकी शादी में शामिल नहीं होंगे. हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में निहलानी ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा के बिना ये शादी नहीं हो सकती. कुछ दिनों पहले शत्रुघ्न सिन्हा बयान दिया था कि उन्हें शादी के बारे में पता नहीं था.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

क्या शादी में जाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा?

इस बारे में बात करते हुए निहलानी ने बताया कि ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि टीएमसी नेता लोकसभा चुनावों के चलते मुंबई से बाहर थे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शत्रुघ्न निश्चित रूप से शादी में शामिल होंगे. सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच सब ठीक है. निहलानी ने आगे कहा, 'और अगर वो नाराज भी हैं तो ज्यादा देर तक सोनाक्षी से नाराज नहीं रह सकते हैं. वो उनकी लाडली है. शादी नहीं अटेंड करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता. जैसा कि शत्रुघ्न जी ने आपसे कहा था कि आज कल इन्फॉर्म करते हैं परमिशन नहीं लेते'. 

हत्या के मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा की बेटी खुशी ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरा सब कुछ...'

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

शादी में जरूर शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा - पहलाज निहलानी

उन्होंने आगे कहा, 'अगर सोनाक्षी अपनी पसंद के लड़के से शादी कर रही है तो इसमें क्या परेशानी है? शत्रुघ्न जी ने भी 40 साल पहले अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी. यहां तक कि जब मैंने अपनी पत्नी से शादी की तो मैंने अपना जीवनसाथी भी खुद ही चुना था. किसी को अपने बच्चों से उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए'. बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, जिसके बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. साथ ही बताया जा रहा है दोनों रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं. 

Trending news