इरफान खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं परिणीति
Advertisement
trendingNow1304548

इरफान खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं परिणीति

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, होमी अदजानिया की अगली फिल्म ‘तकदुम’ में अभिनेता इरफान खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित लेकिन घबराई हुई हैं। परिणीति ने बताया कि मैं बहुत घबराई हुई हूं, लेकिन साथ ही उत्साहित भी हूं। वह (इरफान) एक ग्लोबल आइकन हैं और उन्हें उनके काम के लिए जाना जाता है। सेट पर उनके साथ काम करना बहुत रोमांचकारी होगा।

इरफान खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं परिणीति

मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, होमी अदजानिया की अगली फिल्म ‘तकदुम’ में अभिनेता इरफान खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित लेकिन घबराई हुई हैं। परिणीति ने बताया कि मैं बहुत घबराई हुई हूं, लेकिन साथ ही उत्साहित भी हूं। वह (इरफान) एक ग्लोबल आइकन हैं और उन्हें उनके काम के लिए जाना जाता है। सेट पर उनके साथ काम करना बहुत रोमांचकारी होगा।

उन्होंने कहा कि जब आपको कड़ी मेहनत करनी पड़े और वहां एक ऐसा अभिनेता हो जो आपको अपना बेहतरीन देने के लिए चुनौती दे तो यह बात मुझे पसंद है। ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की परिणीति और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी तीन साल बाद ‘तकदुम’ में फिर से स्क्रीन पर दिखाई देगी।

परिणीति ने कहा कि मैं सुशांत के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हूं। होमी अदजानिया फिल्म निर्माण की एक अलग विधा से आते हैं। इस फिल्म में काम करना मजेदार होगा। ‘तकदुम’ के लिए काम नवंबर में शुरू होगा।

Trending news