प्रत्युषा (आनंदी) की मौत: जानिये क्यों बॉयफ्रेंड राहुल पर अटकी शक की सुई
Advertisement

प्रत्युषा (आनंदी) की मौत: जानिये क्यों बॉयफ्रेंड राहुल पर अटकी शक की सुई

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से जबर्दस्त पहचान हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। हालांकि उन्हें करीब से जानने वालों का मानना है कि प्रत्युषा बेहद साहसी थीं और वे खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकती। ऐसे में शक की सुई उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर भी अटक रही है।

प्रत्युषा (आनंदी) की मौत: जानिये क्यों बॉयफ्रेंड राहुल पर अटकी शक की सुई

नई दिल्ली : टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से जबर्दस्त पहचान हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। हालांकि उन्हें करीब से जानने वालों का मानना है कि प्रत्युषा बेहद साहसी थीं और वे खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकती। ऐसे में शक की सुई उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर भी अटक रही है।

घटना के बाद से गायब है राहुल राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद से ही राहुल प्रत्युषा का मोबाइल लेकर गायब हो गये हैं। गौरतलब है कि राहुल ने ही प्रत्युषा को अस्पताल तक पहुंचाया था। पूरे घटनाक्रम की जानकारी सबसे पहले राहुल ने ही प्रत्युषा के चाचा को दी थी। 

भारतीय कप्तान धोनी से भी है राहुल का कनेक्शन !

झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाले प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल क्रिकेटर और सुपर मॉडल भी रह चुके हैं। 'दैनिक भास्कर' की खबर के अनुसार राहुल राज्य स्तरीय क्रिकेट खेल चुके हैं। खबर के मुताबिक राहुल ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी खेल चुके हैं और बिहार अंडर-14 टीम के भी खिलाड़ी रहे हैं।

टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं राहुल

राहुल राज टेलीविजन पर माता की चौकी, अंबर धारा, गणेश लीला और अजब गजब प्रेम जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। इसके अलावा राहुल इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, प्रोडक्शन हाउस, क्रिकेट क्लब भी चलाते हैं। 

ऐसे मिले थे राहुल और प्रत्युषा

राहुल और प्रत्युषा तीन साल पहले एक दोस्त के जरिये पार्टी में मिले थे। तभी से ही दोनों के एक-दूसरे के करीब थे। इसके बाद दोनों टीवी रियलिटी शो पावर कपल में नजर आ चुके थे। कुछ दिनों पहले दोनों के इस साल शादी करने की भी खबरें आई थीं।

Trending news