VIDEO: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की शादी में हुआ कुछ ऐसा धमाल, क्रेजी हो गए सारे मेहमान
Advertisement
trendingNow1457228

VIDEO: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की शादी में हुआ कुछ ऐसा धमाल, क्रेजी हो गए सारे मेहमान

जमकर नाचे दुल्हा-दुल्हन, मेहमानों ने भी की दिल खोलकर मस्ती

मस्ती में नहीं रही जरा भी कमी, फोटो साभार: instagram @desiclassybrides

नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी टेलीविजन सितारों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक थी. हो भी क्यों न, आखिर इस प्यार की शुरुआत भी तो दर्शकों के देखते देखते हुई, फिर प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि हर जगह यह खूबसूरत कपल अपने प्यार की खुशबू के साथ नजर आने लगा. फिर सगाई हुई तो सबको बेसब्री से इस जोड़ी के सात फेरों के बंधन में बंधने का इंतजार रहा. शुक्रवार को यह जोड़ा शादी के रिश्ते में बंध गया. पिछले दो दिनों से इनकी शादी की रस्मों के वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचाए थे. लेकिन शुक्रवार को जब शादी की मस्ती लोगों के सामने आई तो सब देखते ही रह गए. इनकी शादी के वीडियो रात भर में ही जमकर वायरल हो चुके हैं. 

दुल्हन ने उठाया दुल्हे का सहरा
दुल्हन का चेहरा देखने के लिए घुघंट उठाता दुल्हा तो वैसे बॉलीवुड का सदियों से पसंद किया जाने वाला सीन है. लेकिन यहां तो कुछ उल्टा ही नजारा देखने को मिला. यहां युविका ने प्रिंस का सेहरा उठाकर मीडिया के सामने अपने दुल्हे का चेहरा देखा. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

privikakishaadi

A post shared by Rannvijay Singha Prince Narula adeeb_reza on

 

 

जब सबके सामने किया KISS 
शादी में दुल्हा-दुल्हन बनकर एक दूसरे को माला पहनाते हुए तो शायद सभी थोड़ा मजाक करते हैं, लेकिन यह रोमांटिक कपल वाकई सबसे अलग साबित हुआ. यहां माला डालते हुए दोनों ने मेहमानों को चौंका दिया. पहले तो प्रिंस ने अपनी दुल्हन को प्यार से माथे पर KISS किया तो दुल्हन भी अपना प्यार जताने में पीछे कैसे रहती, युविका ने भी तुरंत प्रिंस के माथे पर प्यार से चूम लिया. 

 

 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

privika

A post shared by Bollywood songs bollywood tellywoodfanatic on

जब दुल्हन ने की दूल्हे की खिचाईं
एक वीडियो ऐसा भी है जिसमें दुल्हन युविका मेहमानों के साथ कुर्सी पर बैठकर जमकर हूटिंग कर रही हैं. बाद में पता लगता है यह दुल्हन तो अपने दूल्हे के डांस स्टेप्स को इंजॉय कर रही है. यहां प्रिंस अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

regrann

A post shared by Prince Yuvika Narula princenarula_shivam on

 

लुक्स भी रॉयल 

शादी में दुल्हा-दुल्हन के लुक्स के बारे में बात की जाए तो प्रिंस व्हाइट कलर की शेरवानी में अपने नाम को पूरी तरह सार्थक करते नजर आए. वहीं युविका ने डार्क मरून हैवी वर्क का लहंगा पहना था. उन्होंने इसके साथ ग्रीन स्टोन वर्क वाली गोल्ड जूलरी को टीम किया. इस सब पर युविका का बड़ा सा गोल्ड मांग टीका वाकई उन्हें किसी महारानी वाली लुक दे रहा था.  

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news