Priyanka Chopra Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा ने एक साल की बेटी मालती की दिखाई झलक, सीने से चिपकाकर खिंचवा ली ऐसी फोटो!
Advertisement

Priyanka Chopra Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा ने एक साल की बेटी मालती की दिखाई झलक, सीने से चिपकाकर खिंचवा ली ऐसी फोटो!

Priyanka Chopra ने वोग मैगजीन के साथ फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं. वहीं एक फोटो में प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ नजर आईं. ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

 

प्रियंका चोपड़ा, मालती मैरी और निक जोनस

Priyanka Chopra Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस की बेटी मालती मैरी एक साल की हो गई हैं. इन दोनों ने बीते साल जनवरी में सेरोगेसी से पेरेंट्स बनने की जानकारी फैंस को दी थी. तब से लेकर अब तक प्रियंका और निक ने बेटी के चेहरे को फैंस के सामने रिवील नहीं किया.लेकिन लगातार मालती के साथ अपनी कोई ना कोई फोटो शेयर करती रहती हैं. वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के साथ ऐसी फोटो शेयर की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस फोटो में प्रियंका बेटी के साथ नजर आ रही हैं. जिसमें प्रियंका का किलर लुक देखने लायक है.

बेटी के साथ नजर आईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी मालती मैरी के साथ वोग मैगजीन के लिए अपना पहला फोटोशूट करवाया है. सामने आई फोटो में प्रियंका चोपड़ा रेड कलर का वनपीस पहने हुए लेटी हुई हैं और मालती मैरी को अपने सीने से लगाए हुए हैं. जहां एक ओर प्रियंका का चेहरा कैमरे की तरफ है तो वही मालती का चेहरा कैमरे से प्रियंका ने छिपाया हुआ है.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

किलर लुक में आईं नजर
प्रियंका चोपड़ा का ये किलर लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस फोटो में प्रियंका बालों को ओपन किए हुए दिखीं और सटल मेकअप के साथ गले में पतला सा नेकलेस पहना. वहीं प्रियंका की बेटी मालती मैचिंग रेड कलर की फ्रॉक पहने नजर आईं. तस्वीर में मालती का बैकसाइड कैमरे में कैद हुआ. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'हम लोगों की साथ में इस तरह की पहली फोटो...'

 

 

येलो ड्रेस में आईं नजर
इसके अलावा वोग मैगजीन से प्रियंका चोपड़ा ने एक और फोटो शेयर की है. इसमें प्रियंका येलो कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं. एक्ट्रेस के बाल फोटो में बिखरे हुए हैं और वो काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं.

 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

 

 

 

 

Trending news