PHOTOS: पेरिस में 'वंडर वुमन' से मिलीं 'देसी गर्ल', इस अंदाज में आईं नजर
Advertisement
trendingNow1547689

PHOTOS: पेरिस में 'वंडर वुमन' से मिलीं 'देसी गर्ल', इस अंदाज में आईं नजर

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ वाली अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'डायर-पेरिस. मारिया ग्राजिया, हमें बुलाने के लिए धन्यवाद.' इस दौरान प्रियंका बेहद सिंपल लुक में नजर आईं.

वंडर वुमन के साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा  (फोटो साभार- @herolaf/Instagram)

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस पेरिस फैशन वीक में 'वंडर वुमन' स्टार गैल गैडट और शैलीन वुडली से मिले. प्रियंका और निक, पेरिस में सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी में शामिल होने के लिए गए थे और इस दौरान दोनों डायर शो के लिए फैशन गाला में भी शामिल हुए. 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ वाली अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'डायर-पेरिस. मारिया ग्राजिया, हमें बुलाने के लिए धन्यवाद.' इस दौरान प्रियंका बेहद सिंपल लुक में नजर आईं. वह डीप ग्रीन कलर का गाउन पहने हुए थीं और बालों में एक बन बनाया हुआ था, जबकि निक ब्लैक ड्रेस में नजर आए. उनकी ब्लैक जैकेट पर एक बड़ा सा फूल बना था. 

जेठ की शादी में देसी अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, साड़ी लुक हुआ Viral

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thank you Maria Grazia for an incredible evening. Congratulations @dior

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

डायर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस कपल की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई जिसका कैप्शन था, 'डायर क्रूज लुक में सजीं खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ऑटम-विंटर 2019-20 डायर कात्यूर शो के बाद क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्राजिया को शुभकामनाएं दीं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Priyankra Chopra + Gal Gadot = 

A post shared by @ herolaf on

इजरायली अभिनेत्री गैल गैडट के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priynaka Chopra) इन दिनों जो जोनास और सोफी टर्नर की शादी के लिए फैमिली के साथ पेरिस  पहुंची हैं. इस शादी से प्रियंका का ट्रेडिशन साड़ी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

 

 

Trending news