42 घंटे से ज्यादा में दुनियाभर ट्रैवल कर अपने 'सुकून' के पास पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लगा लिया सीने से, Photo वायरल
Advertisement
trendingNow12335478

42 घंटे से ज्यादा में दुनियाभर ट्रैवल कर अपने 'सुकून' के पास पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लगा लिया सीने से, Photo वायरल

Priyanka Chopra: 'द ब्लफ' की शूटिंग फिर से शुरू करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है. प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि 42 से भी ज्यादा घंटे दुनियाभर में ट्रैवल करने के बाद वह अपनी लाडली से मिली हैं.

 

दिल छू रही प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो....

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने रविवार, 14 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मालती मेरी के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मालती मेरी अपनी मां प्रियंका चोपड़ा की गोद में बैठी हुई हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जो कैप्शन लिखा है, वह दिल छू लेने वाला है. मम्मी प्रियंका के साथ मालती मेरी की यह तस्वीर भी फैन्स का दिल जीत रही है.

वर्क लाइफ बैलेंस की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) निश्चित रूप से इसमें माहिर हैं. सभी बिजी शूटिंग शेड्यूल और पेशेवर कमिटमेंट,  सार्वजनिक उपस्थिति के बीच ग्लोबल आइकन हमेशा अपनी बेटी मालती के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने से पीछे नहीं हटती हैं. रविवार को एक्ट्रेस ने लगभग 42 घंटे की यात्रा के बाद अपनी लाडली के साथ फिर से मिलते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है.

रश्मि देसाई के Ex हसबैंड नंदिश संधू का छलका दर्द, तलाक के बाद हुए किनारे, बोले- 'फिजिकली एब्यूसिव, कैसोनोवा...'

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर
इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दो दिन में दुनिया भर में 42 से ज्यादा घंटों की यात्रा के बाद, मुझे बस यही चाहिए था.'' हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत में थीं. वह मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए मुंबई आई थीं. अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग आई थीं और बारात में जमकर डांस भी किया था.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

माथे पर छोटी-सी बिंदिया, गले में जड़ाऊ हार, आइवरी लहंगा-चोली में राहा की मम्मी ने बिखेरा फैशन का जलवा

वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस से शादी की थी. साल 2022 में सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटी मालती आई. प्रियंका चोपड़ा फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित 'द ब्लफ' में नजर आएंगी. यह फिल्म पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार देसी गर्ल (प्रियंका चोपड़ा) ने निभाया है. वह अपने परिवार की रक्षा के लिए यात्रा पर निकलती है. प्रियंका चोपड़ा कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' में भी दिखाई देंगी.

Trending news