रईस का गाना 'उड़ी-उड़ी जाय' रिलीज, शाहरूख-माहिरा की रोमांटिक अदा, WATCH SONG
Advertisement

रईस का गाना 'उड़ी-उड़ी जाय' रिलीज, शाहरूख-माहिरा की रोमांटिक अदा, WATCH SONG

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' का नया गाना 'उड़ी उड़ी जाए' रिलीज हो गया है। शाहरुख पहली बार किसी गुजराती गाने में गरबा करते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'रईस' के 'जालिमा' गाने के बाद इसके दूसरे गाने 'उड़ी उड़ी जाए' में शाहरुख और अभिनेत्री महिरा खान की केमिस्ट्री बहुत ही प्यारी दिख रही है।

रईस का गाना 'उड़ी-उड़ी जाय' रिलीज, शाहरूख-माहिरा की रोमांटिक अदा, WATCH SONG

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' का नया गाना 'उड़ी उड़ी जाए' रिलीज हो गया है। शाहरुख पहली बार किसी गुजराती गाने में गरबा करते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'रईस' के 'जालिमा' गाने के बाद इसके दूसरे गाने 'उड़ी उड़ी जाए' में शाहरुख और अभिनेत्री महिरा खान की केमिस्ट्री बहुत ही प्यारी दिख रही है।

 

सुखविंदर सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इस गुजराती गाने में शाहरुख पठानी सूट पहन कर माहिरा खान के साथ गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'रईस' का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी शाहरुख के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

Trending news