Advertisement
trendingNow1487638

लाल जोड़ा पहन सपना चौधरी बनीं दुल्हन, सामने आईं खूबसूरत PHOTOS

सपना इन दिनों अपने डांस को लेकर नहीं बल्कि अपने नए फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं.

(फोटो साभार- @itssapnachoudhary)
(फोटो साभार- @itssapnachoudhary)

नई दिल्ली : देश के हर कोने में डांस से फैंस के बीच अपनी धाक जमाने वाली कलाकार सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं. सपना इन दिनों अपने डांस को लेकर नहीं बल्कि अपने नए फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं. सपना ने ट्रेडिशनल अंदाज में एक शूट कराया है जिसमें वो लाल जोड़े और हेवी ज्वेलरी पहनकर पारंपरिक भारतीय दुल्हन बनी नजर आ रही हैं. सपना के इस अंदाज को उनके फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं. 

साल 2018 सपना के लिए करियर की नई बुलंदियां लेकर आया. बिग बॉस 11 के सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आईं सपना को जीत तो हासिल नहीं हुई लेकिन फैंस के बीच उनको खूब वाहवाही मिली. फिलहाल सपना अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं. सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अपने टैलेंट की बदौलत सपना ने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक खूब नाम कमाया है.   

Video : सपना चौधरी के ठुमकों से झूम उठा दिल्ली का तालकटोरा स्टेडियम, लोग बोले- 'सुपर डांस'

Add Zee News as a Preferred Source
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

being indian ...... #desiqueen #hard #achivement #india

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

सपना ने साल 2019 की शुरुआत गोवा के एक इवेंट में की जहां उन्होंने अपने ही वायरल सॉन्ग 'तेरी आंखियां का यो काजल' गाने में पर धुआंधार परफॉर्मेंस दी. सपना चौधरी के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर इस न्यू ईयर वीडियो को शेयर किया है जिसमें सपना अपने फेमस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. सपना के इस वीडियो फैंस ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो अपनी सेहत का भी ख्याल रखें. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news