ट्विटर पर शाहरूख का जलवा बरकरार, फॉलोअर्स 1 करोड़ 10 लाख के पार
Advertisement

ट्विटर पर शाहरूख का जलवा बरकरार, फॉलोअर्स 1 करोड़ 10 लाख के पार

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है। महानायक अमिताभ बच्चन के बाद वह दूसरी ऐसी भारतीय शख्सियत हैं, जिनके फालोअर्स की संख्या ने इस आंकड़े को पार किया है। शाहरूख ने जनवरी 2010 में ट्विटर पर पदार्पण किया था और अब तक उन्होंने 8136 ट्वीट किए हैं। ट्वीटर पर बच्चन के फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 28 लाख है।

ट्विटर पर शाहरूख का जलवा बरकरार, फॉलोअर्स 1 करोड़ 10 लाख के पार

नई दिल्ली : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है। महानायक अमिताभ बच्चन के बाद वह दूसरी ऐसी भारतीय शख्सियत हैं, जिनके फालोअर्स की संख्या ने इस आंकड़े को पार किया है। शाहरूख ने जनवरी 2010 में ट्विटर पर पदार्पण किया था और अब तक उन्होंने 8136 ट्वीट किए हैं। ट्वीटर पर बच्चन के फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 28 लाख है।

अन्य भारतीय हस्तियों में आमिर खान के एक करोड़ आठ लाख़, सलमान खान के एक करोड़ दो लाख दीपिका पादुकोण के 91 लाख 30 हजार, प्रियंका चोपड़ा के 85 लाख 10 हजार, रितिक रोशन के 82 लाख 20 हजार और अक्षय कुमार के 72 लाख 70 हजार फालोअर्स हैं।

 

Trending news