अमेरिका में 'ABCD 2' की शूटिंग कर भारत लौटीं श्रद्धा कपूर
Advertisement

अमेरिका में 'ABCD 2' की शूटिंग कर भारत लौटीं श्रद्धा कपूर

‘एबीसीडी 2’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अमेरिका से भारत लौट आई हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की अमेरिका में होने वाली शूटिंग खत्म हो गई है।

अमेरिका में 'ABCD 2' की शूटिंग कर भारत लौटीं श्रद्धा कपूर

मुंबई : ‘एबीसीडी 2’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अमेरिका से भारत लौट आई हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की अमेरिका में होने वाली शूटिंग खत्म हो गई है।

‘आशिकी 2’ से पहचान बनाने वाली श्रद्धा (25) अपनी मां और फिल्म के सह कलाकारों के साथ नए साल में लास वेगास से लौट कर आई हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, नए साल की पहली सुबह घर पर और उपर से मौसम भी इतना सुहाना। उम्मीद करती हूं इस साल मुंबई में थोड़ी लंबी सर्दियां पड़ेंगी।

 ‘एबीसीडी 2’ रेमो डिसूजा की पिछली फिल्म ‘एबीसीडी : एनी बडी कैन डांस’ का दूसरा संस्करण है। 2013 में आई ‘एबीसीडी’ से डिसूजा ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। फिल्म में श्रद्धा के साथ वरूण धवन और प्रभु देवा भी मुख्य भूमिका में हैं।

Trending news