Singham Again: हाथ में हथियार, चेहरे पर डराने वाली हंसी...'सिंघम अगेन' से Arjun Kapoor का खूंखार लुक आया सामने
Advertisement
trendingNow12109762

Singham Again: हाथ में हथियार, चेहरे पर डराने वाली हंसी...'सिंघम अगेन' से Arjun Kapoor का खूंखार लुक आया सामने

Arjun Kapoor Movie: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से अब अर्जुन कपूर का खूंखार लुक सामने आया है. हाथ में हथियार और चेहरे पर डराने वाली हंसी देख ऐसा लगता है कि अर्जुन कपूर फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं. 

 

अर्जुन कपूर

Singham Again Arjun Kapoor: फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी डायरेक्टेड कॉप फ्रेंचाइजी 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की एंट्री हो गई है. 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर विलेन का रोल निभाते दिखाई देने वाले हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' की तीसरी किस्त से अर्जुन कपूर का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया गया है. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अर्जुन कपूर की 'सिंघम अगेन' से दो फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. पहली फोटो में अर्जुन कपूर हाथ में हथियार, चेहरे पर खून के निशान और डरावनी हंसी के साथ नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक दूसरे के आमने-सामने दिख रहे हैं. 

सिंघम अगेन से अर्जुन का लुक आया सामने

'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Movies) का लुक रिवील करते हुए फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- 'इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है...लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं- इंट्रोड्यूसिंग अर्जुन कपूर!' तो वहीं अर्जुन कपूर ने सिंघम से अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सिंघम का विलेन! रोहित शेट्टी सर के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर दुनिया के टॉप पर होना महसूस कर रहा हूं! वादा करता हूं यहां तबाही होगी.' रोहित और अर्जुन के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी अर्जुन का लुक इंस्टा पर 'मेरे बाबा बैडेस्ट' कैप्शन के साथ शेयर किया है. 

फैंस का रिएक्शन

'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Singham Again) का लुक सामने आने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अर्जुन कपूर को सभी कॉप्स के अगेन्सट देखना मजेदार होगा. तो वहीं दूसरे ने लिखा- मुझे मेजर गूजबंप्स आ रहे हैं. तो एक अन्य ने लिखा- क्या खतरनाक लुक है. बता दें, रोहित शेट्टी डायरेक्टेड 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और श्वेता त्रिपाठी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं.

Trending news