बॉलीवुड की दबंग गर्ल जब आधी रात को घूमी मुंबई लोकल में
Advertisement

बॉलीवुड की दबंग गर्ल जब आधी रात को घूमी मुंबई लोकल में

बॉलीवुड की दबंग गर्ल और बिहारी बाबू के नाम से मशहूर नेता-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल में आधी रात को सफर कर सबको चौंका दिया।

बॉलीवुड की दबंग गर्ल जब आधी रात को घूमी मुंबई लोकल में

मुंबई : बॉलीवुड की दबंग गर्ल और बिहारी बाबू के नाम से मशहूर नेता-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल में आधी रात को सफर कर सबको चौंका दिया।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर आधी रात के इस सफर की कहानी शेयर करते हुए कहा, 'मैंने पिछली बार लोकल ट्रेन का सफर कॉलेज के दिनों में किया था अब मैंने 'अकीरा' के लिए लोकल ट्रेन का सफर किया। फर्क सिर्फ इतना है कि तब यह लोकल खचाखच भरी होती थी और अब लगभग खाली है।'

दरअसल, सोनाक्षी ने अपनी आने वाली फिल्म अकीरा के लिए मंबई लोकल में सफर किया। आपको बता दें अकीरा तमिल फिल्म 'मौनागुरु' (2011) की हिन्दी रीमेक है इसे ए.आर. मुरुगदास निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा कोंकणा सेन, अनुराग कश्यप और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी अहम भूमिका में हैं।

Trending news