Ram Mandir: 22 तारीख को विवेक ओबरॉय भी जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला इनविटेशन
Advertisement

Ram Mandir: 22 तारीख को विवेक ओबरॉय भी जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला इनविटेशन

Vivek Oberoi Ram Mandir Invitation: एक्टर विवेक ओबरॉय को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है. विवेक ओबरॉय को 22 जनवरी के लिए न्योता मिलने की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

विवेक ओबेरॉय

Vivek Oberoi Pran Pratishtha Samaroh: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां देशभर में दिवाली की तरह हो रही हैं. इस भव्य समारोह पर सिर्फ देश नहीं बल्कि दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. 22 जनवरी को कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंचने वाली हैं, जिनमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई सेलेब्स को  इनविटेशन भी मिला है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता पाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में अब विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) का नाम भी जुड़ गया है. न्योता मिलने की तस्वीर विवेक ओबरॉय ने खुद सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. 

विवेक ओबरॉय जाएंगे अयोध्या!

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए इनविटेशन लेते विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi Photos) की तस्वीर सोशल मीडिया  पर खूब वायरल हो रही है. विवेक ओबरॉय तस्वीर दो अन्य शख्स के साथ हाथ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता लिए दिखाई दे रहे हैं. फोटो के साथ विवेक ने कैप्शन भी लिखा है- भारत का हृदय है राम और हर भारतीय के हृदय में राम...  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिलने पर जताई खुशी!

विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi Instagram) ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- आखिरकार 500 साल का इंतजार खत्म हुआ. यह देखना खूबसूरत है कि अलग-अलग देश, धर्म, कास्ट और कम्यूनिटी के लोग साथ आकर इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. राम राज्य में भगवान श्री राम एक लोगों को एकजुट करने के लिए जाने जाते थे, हजारों सालों के बाद वह एक बार फिर से सभी को साथ ला रहे हैं. यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, राम राज्य के चार स्तंभ शांति, सद्भाव, न्याय और समृद्धि का प्रतीक है. मैं इस ऐतिहासिक श्रण का न्योता पाकर विनम्र हूं. जय श्री राम. 

Trending news