नहीं देखा होगा Malaika Arora का इतना हॉट अवतार, अर्जुन भी हुए शर्टलेस
Advertisement
trendingNow11043763

नहीं देखा होगा Malaika Arora का इतना हॉट अवतार, अर्जुन भी हुए शर्टलेस

Malaika Arora Maldivs Vaccation: मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अब तक के सबसे हॉट अवतार में नजर आ रही हैं. 

फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मोस्ट पॉपुलर कपल में शुमार हैं. दोनों के बीच की लव केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है. हाल ही में बी टाउन का या फेमस कपल मालदीव में Vaccation एंजॉय करके मुंबई लौटा है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मलाइका का दिल अब भी मालदीव में ही अटका हुआ है. उन्होंने इस ट्रिप की कुछ झलकियां अपने फैंस के संग शेयर की हैं. 

दिखे कई सारे बिकिनी लुक्स 

मलाइका अरोड़ा ने देर रात ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कई सारे हैशटैग का इस्तेमाल करके अपनी यादों को फैंस के संग साझा किया है. इस वीडियो को कई सारी क्लिप और तस्वीरों के कोलाज के तौर पर बनाया गया है. इसमें कहीं मलाइका और अर्जुन साइकिल चलाते तो कभी पिज्जा खाते दिख रहे हैं. देखिए ये VIDEO...

बिकिनी लुक से लूटी महफिल

इस वीडियो में जहां मलाइका के कई बिकिनी लुक फैंस की नींद उड़ा रहे हैं वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी बिंदास शर्टलेस होकर पोज देते दिख रहे हैं. ये तस्वीरें बता रही हैं कि दोनों लव बर्ड्स ने इस वेकेशन में कितनी मस्ती की है. 

पूल में बिताया था टाइम 

इसके पहले मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह और अर्जुन कपूर पूल में मस्ती करते नजर आ रहे थे. दोनों को एक साथ पूल में देखकर उनके फैंस ने काफी प्यार भरे कमेंट किए थे. 

इसे भी पढ़ें: मुंबई में होगा विक्की-कैटरीना का ग्रैंड रिसेप्शन, इस खूबसूरत जगह मनाएंगे हनीमून!

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Trending news