किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट TIME की इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल
Advertisement

किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट TIME की इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल

सेलीब्रिटी जोड़ी कान्ये वेस्ट और किम कर्दाशियां को टाइम मैगजीन ने इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावी 30 लोगों की सूची में शामिल किया है।

किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट TIME की इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल

लॉस एंजिलिस: सेलीब्रिटी जोड़ी कान्ये वेस्ट और किम कर्दाशियां को टाइम मैगजीन ने इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावी 30 लोगों की सूची में शामिल किया है।

यूएस मैगजीन की खबर के मुताबिक रियलिटी स्टार कर्दाशियां (35) और ‘हैरी पॉटर’ की लेखिका जे के रोलिंग ने पिछले साल पहली बार इस सूची में जगह बनाई थी और वे इस साल 2016 में भी प्रकाशन में इसे कायम रखने में कामयाब रही हैं। कर्दाशियां अपने सनसनीखेज पोस्टों और निर्वस्त्र सेल्फी की श्रृंखला को लेकर अक्सर ऑनलाइन चर्चा में रहती हैं।

ब्रितानी लेखिका जे के रोलिंग ने ट्विटर और उनकी हैरी पॉटर की पहुंच का दायरा व्यापक करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाल पॉटरमोर वेबसाइट के दम पर आसानी से इस सूची में जगह बना ली।

यह पहला मौका है जब 38 वर्षीय कान्ये वेस्ट को टाइम की इस सूची में जगह मिली है। वेस्ट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ फैशन, संगीत आदि से संबंधित हर जानकारी को साझा करते हैं। वेस्ट सोशल मीडिया पर अपने साथी कलाकारों जैसे वीज खलीफा और बॉब एजरिन पर कटाक्ष करने के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।

टाइम की सूची में इनके अलावा ‘लेट लेट शो’ के प्रस्तोता जेम्स कोर्डन, डी जे खालिद, मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, केटलिन जेनर, एंड्रयू बैचलर और मॉडल टेस हॉलीडे को भी शामिल किया गया है।

Trending news