किशोर कुमार सम्मान से विभूषित होंगे विख्यात गीतकार समीर
Advertisement
trendingNow1235421

किशोर कुमार सम्मान से विभूषित होंगे विख्यात गीतकार समीर

विख्यात गीतकार समीर को वर्ष 2012-13 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से विभूषित किया जाएगा। समीर को यह सम्मान प्रसिद्व गायक किशोर कुमार के जन्मस्थल खण्डवा में कल होने वाले समारोह में दिया जाएगा।

किशोर कुमार सम्मान से विभूषित होंगे विख्यात गीतकार समीर

भोपाल : विख्यात गीतकार समीर को वर्ष 2012-13 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से विभूषित किया जाएगा। समीर को यह सम्मान प्रसिद्व गायक किशोर कुमार के जन्मस्थल खण्डवा में कल होने वाले समारोह में दिया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस सम्मान में समीर को दो लाख रूपये का चेक, सम्मान पट्टिका, शाल एवं श्रीफल प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष बारी-बारी से निर्देशन, अभिनय, पटकथा एवं गीत लेखन के क्षेत्र में दिया जाता है। मध्यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह समीर को इस सम्मान से विभूषित करेंगे।

सम्मान समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, महापौर भावना विजय शाह, विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर, देवेन्द्र वर्मा और योगिता बोरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर शामिल हो्रंगे। समारोह में समीर का प्रशस्ति-वाचन प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव करेंगे। सम्मान अलंकरण के पश्चात विख्यात पाश्र्व गायिका उषा मंगेशकर की गीत-संगीतमय प्रस्तुति भी होगी। किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को मुंबई में हुआ था और उनकी इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार खंडवा में किया गया था।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार समीर को यह सम्मान गीत लेखन के क्षेत्र में प्रदान किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित चयन समिति में शामिल विख्यात पटकथाकार सलीम खान, अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक, प्रख्यात पाश्र्व गायिका अनुराधा पौड़वाल, गीतकार इब्राहीम अश्क तथा फिल्म पत्रकार जयप्रकाश चौकसे ने समीर का नाम चुना। समीर का जन्म 24 फरवरी 1958 में हुआ। अपने समय के प्रतिष्ठित गीतकार अनजान के बेटे समीर तीन दशक से लगातार फिल्मों में एक गीतकार के रुप में अपना स्थान बनाए हैं।

उन्होंने (समीर) दिल, आशिकी, दीवाना, हम हैं राही प्यार के, कुछ-कुछ होता है, बेटा, साजन, राजा हिन्दुस्तानी, फिजा, धड़कन, कभी खुशी-कभी गम, देवदास, तेरे नाम, धूम, साँवरिया एवं दबंग-2 आदि में गीत लिखे हैं। समीर को फिल्म फेयर पुरस्कार एवं आइफा स्क्रीन अवार्ड प्राप्त हुए हैं। उन्हें उत्तरप्रदेश सरकार का यश भारती सम्मान भी प्राप्त हुआ हैं।

 

Trending news