सलमान खान और लूलिया वंतूर साथ में होस्ट करेंगे रियलिटी शो 'द फार्म'!
Advertisement

सलमान खान और लूलिया वंतूर साथ में होस्ट करेंगे रियलिटी शो 'द फार्म'!

देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' माने जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान और रोमानिया की सुंदरी लूलिया वंतूर का रिश्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। मौका चाहे सलमान की बहन की शादी का हो या उनकी जन्मदिन पार्टी हो हर जगह दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए। इनकी नजदीकियों प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब दोनों के एक शो को साथ में होस्ट करने की खबरें भी आ रही हैं।

सलमान खान और लूलिया वंतूर साथ में होस्ट करेंगे रियलिटी शो 'द फार्म'!

मुंबई : देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' माने जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान और रोमानिया की सुंदरी लूलिया वंतूर का रिश्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। मौका चाहे सलमान की बहन की शादी का हो या उनकी जन्मदिन पार्टी हो हर जगह दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए। इनकी नजदीकियों प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब दोनों के एक शो को साथ में होस्ट करने की खबरें भी आ रही हैं।

...ऐसा होगा शो !

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और लूलिया जल्दी ही किसानों की जिंदगी पर केंद्रित स्वीडिश प्रोड्यूसर के एक रियलिटी शो 'द फार्म' को होस्ट करेंगे। यह शो करीब 40 देशों में प्रसारित होगा। शो का प्रोडक्शन साल के अंत तक हो सकता है। सलमान ने शो को भारत में भी लॉन्च करने की इच्छा जताई। अभी लूलिया शो का रोमानियाई वर्जन शूट कर रही हैं।

Trending news