Divyanka Tripathi कर रही थीं डांस, अचानक मुंह से निकलने लगी बकरी की आवाज
Advertisement

Divyanka Tripathi कर रही थीं डांस, अचानक मुंह से निकलने लगी बकरी की आवाज

'खतरों के खिलाड़ी' मे कमाल का टैलेंट दिखाने वाली दिव्यांका (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो डांस करती नजर आ रही हैं. लेकिन डांस करते-करते उनके साथ कुछ हो जाता है कि वो भाग खड़ी होती हैं. 

फाइल फोटो

नई दिल्ली: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपना खूब दम-खम दिखा रही हैं. इस बीच वो अपने फैंस को भी इंटरटेन करना नहीं भूल रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. आए दिन वो अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं. 

  1. दिव्यांका का वीडियो
  2. डांस करते-करते निकलने लगी बकरी की आवाज
  3. भाग खड़ी हुई दिव्यांका

दिव्यांका का वीडियो

सोशल मीडिया के माध्यम से दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) लगातार अपने फैन्स से जुड़ी हुई है. कभी वो अपनी स्टाइलिश फोटो शेयर कर रही हैं तो कभी वो अपने शानदार डांस वीडियो शेयर कर रही हैं. कुछ दिन पहले दिव्यांका को बर्तन और टेबल के साथ खेलते देखा गया था. इसी के साथ वो बादशाह के गाने 'बावला' पर डांस करते नजर आई थीं. अब उनका एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हे अलग अंदाज मे डांस करते देखा जा सकता है.

दिव्यांका ने किया डांस

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपना ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Video) अंग्रेजी गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. उनके स्टेप भी शानदार लग रहे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dance) बड़े मजे डांस कर ही रही होती हैं कि, अचानक कुछ हो जाता है और वहां से भाग जाती हैं. दिव्यांका वीडियो में डांस छोड़कर पास ही बनी दिवार के पीछे छुप जाती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का ये मजेदार वीडियो देख फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

 

 

दिव्यांका का करियर

दिव्यांका (Divyanka Tripathi) ने टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस सीरियल से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में करण पटेल के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. अब दिव्यांक खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ राही हैं.

यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा का शो होने वाला है धमाकेदार, अजय देवगन तोपों पर सवार होकर लेंगे एंट्री

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Trending news