भोलेनाथ की शरण में दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया के साथ की शिव और दुर्गा पूजा
Advertisement
trendingNow12247801

भोलेनाथ की शरण में दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया के साथ की शिव और दुर्गा पूजा

Divyanka Tripathi at Shiv Temple: दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ भगवान शिव की पूजा की है. इन तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने मंदिर के लोकेशन का खुलासा नहीं किया है. तस्वीरों में दिव्यांका को नेवी ब्लू सूट में देखा जा सकता है.

दिव्यांका त्रिपाठी भोलेनाथ की पूजा

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने पति विवेक दहिया के साथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा की. इस दौरान एक्ट्रेस ने क्लिक की गई फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया. दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें कपल को एक मंदिर में पूजा करते हुए देखा जा सकता है.

पोस्ट में एक्ट्रेस ने मंदिर के लोकेशन का खुलासा नहीं किया है. तस्वीरों में दिव्यांका को नेवी ब्लू सूट में देखा जा सकता है, जबकि विवेक ने सफेद टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी है. उन्हें भगवान शिव और देवी दुर्गा की पूजा करते देखा जाता है.

दिव्यांका ने क्या कहा
तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ओम नमः शिवाय... ओम दुर्गाय नमः... श्री गणेशाय नम. हम अपने चाहने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं, आप हमारी प्रार्थनाओं का एक अभिन्न हिस्सा हो.'

दिव्यांका त्रिपाठी का कामकाज
वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह पिछली बार 'अदृश्यम' में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल के रूप में दिखाई दी थी. इसमें एजाज खान रवि वर्मा की भूमिका में हैं. यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है.

Sajid Nadiadwala के प्यार में दिव्या भारती ने बदल लिया था धर्म! एक्ट्रेस के घरवाले आज भी प्रोड्यूसर को मानते हैं बेटा

हाथ में लग गई थी चोट
कुछ दिन पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी ऊंचाई से गिर गई थी. इस हादसे में उन्हें काफी चोट आई थी. इस चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी रहना पड़ा था. बाद में पता चला था कि उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई थी. खुद विवेक दहिया ने वाइफ के बारे में बताया था.

इनपुट: एजेंसी

Trending news