Advertisement
trendingNow1989539

Mithun Chakraborty की बहू Madalsa Sharma का हुआ ऐसा हाल, दाढ़ी - मूंछ वाला वीडियो आया सामने

‘अनुपमा’ (Anupama) फेम एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस का बदला - बदला रूप नजर आ रहा है. 

मदालसा शर्मा, सौ. इंस्टाग्राम.
मदालसा शर्मा, सौ. इंस्टाग्राम.

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बन गई हैं. मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) काफी बेबाक हैं और अपनी बातों को बड़ी बेबाकी से लोगों के सामने रखती हैं. मदालसा शर्मा बॉलीवुड के फेमस एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं. मदालसा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

  1. मदालसा ने शेयर किया फनी वीडियो
  2. काव्या के रोल के लिए जानी जाती हैं मदालसा
  3. मिथुन ने किया मदालसा को प्रेरित

मदालसा ने शेयर किया फनी वीडियो

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इस वीडियो में फनी लुक में दिख रही हैं. मदालसा कभी लड़की तो कभी लड़का बने दिख रही हैं. उनके चेहरे पर दाढ़ी- मूंछ भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस का ये गेटअप एक इंस्टाग्राम फिलटर की वजह से है. एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने पर लिंप सिंक कर रही हैं. मदालसा शर्मा फीमेल आवाज वाले हिस्से में बिना दाढ़ी-मूछ के दिख रही हैं. वहीं मेल आवाज वाले हिस्से में दाढ़ी-मूछ के साथ दिख रही हैं. एक्ट्रेस दोनों ही लुक में क्यूट लग रही हैं. 

काव्या के रोल के लिए जानी जाती हैं मदालसा

वैसे बता दें, मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) काव्या के रोल में काफी पॉपुलर हो गई हैं. कई लोग उनको उनके स्क्रीन नेम के साथ ही जानते हैं. मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फनी वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. 'अनुपमा' (Anupama) की टीम के साथ भी मदालसा कई वीडियो बनाती हैं. लोगों को एक्ट्रेस का स्टाइल बहुत पसंद है. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

मिथुन ने किया मदालसा को प्रेरित

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma)की शादी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती से हुई है. इनकी शादी साल 2018 में हुई थी. शादी के बाद ससुर मिथुन चक्रवर्ती ने मदालसा शर्मा को एक्टिंग करने के लिए प्रेरित किया. वैसे मदालसा शर्मा के घरवाले सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) का एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं. 

ये भी पढ़ें: अनुपमा - अनुज से बदले की आग में इस हद तक गिरेगा वनराज, मिलाएगा दुश्मन से हाथ?

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news