...और इस तरह सूरत की दुल्हनें बनाएंगी अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Advertisement

...और इस तरह सूरत की दुल्हनें बनाएंगी अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनिया को दिखाने और विश्व स्तर पर एक रिकॉर्ड बनाने के लिए गुजरात के सूरत शहर में 5 फरवरी को 2500 जोड़े एक साथ सात फेरे लेंगे. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए एक साथ शादी करेंगे.                    

एक साथ 2500 मेहंदी लगाती हुईं होने वाली दुल्हन (फोटो साभार: ANI)

सूरतः शादी किसी भी इंसान के जीवन का सबसे ज्यादा खास लम्हा माना जाता है, जब दो इंसान एक बंधन में बंधते हैं. इस खास रिश्ते को समाज जान सके इसलिए पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की जाती है, लेकिन दुनिया जान सके क्या इसके लिए कोई रिकॉर्ड बना सकता है. दुनिया को दिखाने और विश्व स्तर पर एक रिकॉर्ड बनाने के लिए गुजरात के सूरत शहर में 5 फरवरी को 2500 जोड़े एक साथ सात फेरे लेंगे. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए एक साथ शादी करेंगे.                                                            

  1. रविवार को दुल्हनों ने हाथों में रचाई मेहंदी
  2. 5 फरवरी को एक साथ 2500 जोड़े लेंगे 7 फेरे
  3. सूरत में आयोजित किया गया है कार्यक्रम

हाथों में रचाई मेहंदी
रविवार को 5 फरवरी को होने वाली शादी के लिए सभी 2500 लड़कियों ने हाथों में मेहंदी लगाई. इस शादी के हर समारोह को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम मिले इसके लिए हर तरह से कोशिश की जा रही है. रविवार को सभी होने वाली दुल्हनों को एक साथ मेहंदी रचाई. मेहंदी कार्यक्रम के दौरान सभी आर्टिस्टों को नारंगी और सभी दुल्हनों को हरे रंग के कपड़े पहनाए गए थे.

यह भी पढ़ें : गुजरात: 300 किलो मगरमच्छ की मिली बॉडी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

यह भी पढ़ें : करणी सेना ने 'पद्मावत' का विरोध वापस लेने का किया ऐलान...

सूत्रों की मानें तो शादी के दिन यह सभी जोड़े एक जैसे ही लहंगे और गहनों में नजर आएंगे, ताकि दुनिया उन्हें देख सके. बता दें कि यह पहला मौका जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जोड़े विवाह बंधन में बंधेगें. इससे पहले अभी तक ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं बना 

Trending news