'देश में 50 फीसदी शहरी जल-मल बिना शोधन के नदियों में बहाया जाता है'
Advertisement
trendingNow1255216

'देश में 50 फीसदी शहरी जल-मल बिना शोधन के नदियों में बहाया जाता है'

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राज्यसभा को सूचित किया कि देश भर में गंदे नालों का 50 प्रतिशत से अधिक अशोधित जल नदियों में बहाया जाता है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जावडेकर ने कहा कि प्रति दिन सीवेज का 3,687 करोड़ 40.7 लाख लीटर अशोधित पानी नदियों में बहाया जाता है।

नई दिल्ली  : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राज्यसभा को सूचित किया कि देश भर में गंदे नालों का 50 प्रतिशत से अधिक अशोधित जल नदियों में बहाया जाता है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जावडेकर ने कहा कि प्रति दिन सीवेज का 3,687 करोड़ 40.7 लाख लीटर अशोधित पानी नदियों में बहाया जाता है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एक हालिया सर्वे का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि देश में कुल सीवेज 5,723 करोड़ 30 लाख लीटर उत्पन्न होता है जबकि सीवेज के गंदे पानी को ‘ट्रीटमेंट’ करने की क्षमता 2,035.9 करोड़ लीटर की है और 111.9 करोड़ लीटर गंदे पानी का शोधन करने की क्षमता बंद पड़ी है।

 

Trending news