Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar982850

बेतिया में 'हैवान' की करतूत, मासूम के साथ रेप कर जलाया प्राइवेट पार्ट

बेतिया में एक छह साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया. यही नहीं, आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया. 

मासूम के साथ रेप कर जलाया प्राइवेट पार्ट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मासूम के साथ रेप कर जलाया प्राइवेट पार्ट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bettiah: बेतिया में एक छह साल की मासूम बच्ची का शव गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला. बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान हैं, यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट को भी तेजाब डालकर जला दिया गया है. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के गुदरा गांव की है. 

जानकारी के अनुसार, बच्ची मंगलवार सुबह 9 बजे अपने घर के बाहर चचेरी बहन के साथ बैठकर खेल रही थी, उसी दौरान गांव के ही एक शख्स ने बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया और उसकी हत्या कर शव को छिपाने के लिए उसके ऊपर खेत में पड़े पेड़ के पत्ते डाल दिए. 

ये भी पढ़ें- Bihar: चुनावी प्रचार से वापस आ रहे मुखिया की साजिश के तहत हत्या, इलाके में तनाव

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, ग्रामीणों को इसका पता तब चला जब गांव की ही कुछ महिलाएं खेत में घास काटने गईं. उसी दौरान उन्होंने बच्ची का शव खेत में पड़ा देखा, जिसके बाद बच्ची की पहचान की गई. पीड़िता के पिता ने शख्स के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है. घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है. हालांकि, एसपी ने भी मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई हैं. एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है.

TAGS

Trending news