नेपाल में गंडक बैराज का पानी छोड़े जाने के कारण बिहार के कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी नारायणी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते नीचे इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इस बीच आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
CM Nitish Kumar को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव बयान दिया है. अपने बयान में उन्होंने कहा, "वे(बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) कितनी बार कसम खा चुके हैं। बिहार की जनता तो छोड़िए किसी पत्रकार को भी यह याद नहीं होगा कि इधर आए तो कितनी बार कसम खाए और उधर गए तो कितनी बार कसम खाए? उनके कसम का कोई मतलब नहीं है। उन पर कोई विश्वास नहीं करता।
Motihari News: बिहार के जिला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में मुख्यमंत्री ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना पूरी तरह फेल होती दिखाई दे रही है. नतीजा यह है कि करीब एक वर्ष से गांव में नल जल सेवा बंद है. गांव में कहीं नल जल का पाइप बकरी बांधने के काम आ रहा है, तो कहीं अर्थिंग के तार को घर में ले जाने के काम आ रहा है.
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अखिलेश यादव और राहुल गांधी की सरकार बनी तो ये लोग देश को पाकिस्तान बांग्लादेश बना देंगे.
Unique Bridge in Bihar: बिहार के अररिया जिले में एक अनोखे पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खेत के बीचो बीच एक पुल नजर आ रहा है. जिसके आसपास ना कोई सड़क है और ना ही कोई नदी. लोग इस पुल को देखकर काफी हैरान हो रहे हैं. और प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस पुल की यहां क्या जरूरत थी. ये मामला अररिया के रानीगंज प्रखंड के परमानंदपुर गांव का है. देखें वीडियो
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "पांच साल में उनके(लालू यादव) कार्यकर्ता तैयारी नहीं कर पाए थे। परिणाम सबके सामने है, कितनी सीटों पर लड़े और कितनी सीटों पर जीत हासिल की, यह सभी जानते हैं। अपने कार्यकर्ताओं को उलझाने और फंसा कर रखने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। अभी अगस्त की तारीख दी है, फिर दिसंबर और फिर आगले पांच साल की तारीख देंगे... जिस मज़बूती से PM के नेतृत्व में यह सरकार चल रही है, अगले पांच साल यह सरकार PM के नेतृत्व में कई बड़े और कड़े फैसले लेगी..."
Beema Bharti angry on Bihar Police: जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुई पूर्णिया से लोकसभा चुनाव हारने वाली पूर्व विधायक बीमा भारती एक और बड़ी मुसीबत में फंस गई है. पुलिस ने पूर्णिया के भवानीपुर में दो जून को व्यवसायी गोपाल यादुका की दिनदहाड़े हुई हत्या मामले में बीमा भारती के बेटे को लेकर बड़ा दावा किया है. पुलिस की माने तो बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने ही व्यवसायी की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी. इस मामले में मंगलवार सुबह पटना स्थित बीमा भारती के आवास पर रुपौली थाना की पुलिस पहुंची.
Jehanabad News IN Hindi:जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पे नजर है,आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा. बशीर बद्र का लिखा हुआ यह शेर चरितार्थ हो रहा है, जहानाबाद जिला के रहने वाले विकास कुमार पर. विकास भले ही दिव्यांग हैं परंतु अपने हौसले के बल पर वो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रहे हैं.
Bihar News: बिहार में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार को लेकर माहौल गर्म है. जानकारी के अनुसार आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से ये कार्यक्रम रद्द हो गया है. वहीं, इसी बीच नीतीश कैबिनेट में जीतन राम मांझी ने भी एक पद की मांग कर रहे है.
राहुल गांघी की 'जन विश्वास रैली' पटना के गांधी मैदान पहुंची. जहां एक ही मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा एक साथ दिखाई दिए. इस दौरान लालू प्रसाद यादव लगातार राहुल गांधी से बात करते दिखाई दिए. ऐसा लगा मानो वह 2024 के लिए राहुल गांधी को जीत का मंत्र दे रहे हैं. देखें वीडियो...
PM Modi Bihar Visit Live: बिहार की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "इतिहास गवाह रहा है, जब-जब बिहार और ये पूर्वी भारत समृद्ध रहा है, तब-तब भारत भी सशक्त रहा है. वहीं जब बिहार के हालात खराब हुए हैं तो देश पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ा इसलिए मैं बेगुसराय से पूरे बिहार की जनता को कहना चाहता हूं कि बिहार विकसित होगा, तो देश भी विकसित होगा. यह वादा नहीं है, यह मिशन है, यह संकल्प है"
PM Modi Bihar Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं. वह बिहार के बेगुसराय में लोगों को संबोधित करते नजर आए. इस दौरान एक शख्स कुर्सी पर चढ़कर जोर-जोर से नारा लगा रहा था. शख्स को ऐसा करते देख पीएम मोदी घबरा गए और उस शख्स से हाथ जोड़कर कहा कि आप नीचे आ जाएं. मैंने आपका उत्साह देख लिया है. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में शुरू हो रहे इस प्रोजेक्ट से भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई रोक नहीं सकता है.
bihar Crime News: आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप आज अहले सुबह छिनतई के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने एक ट्रक खलासी को गोली मार दी. जख्मी खलासी को गोली दाहिने साइड सीने पर लगी है, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया.
Bihar News in Hindi: बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक डाक कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. यह घटना बरौनी कटिहार रेलखंड के साहेबपुर कमाल स्टेशन के समीप की है.
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह काफी समय से झटका और हलाला मीट पर बयान दे रहे हैं. इसी बीच बेगूसराय मे बिहार की पहला झटका मीट की दुकान सज गई है. जिसका नाम भी गिरिराज सिंह के नाम पर रखा गया है. इस झटका मीट की दुकान पर ग्राहकों का तांता लगा हुआ है.
Bihar News in Hindi: बिहार के गोपालगंज जिले में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सीमा के बलथरी चेक पोस्ट पर एक कंटेनर से डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का गांजा (मादक पदार्थ) जब्त किया.
Bihar Public Service Commission: कई मौकों पर अभ्यर्थियों के साथ सख्ती के साथ पेश आ रहे बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बड़ा फैसला किया है. BPSC ने 584 अभ्यर्थियों को माफ करने का फैसला किया है.
Nawada News in Hindi: नवादा में तालाब से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव को बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कहीं और हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया है.
Muzaffarpur News in Hindi: मुजफ्फरपुर जिले में मैट्रिक परीक्षा के आखरी दिन केंद्र में परीक्षा देने के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं की अचानक तबियत बिगड़ गई. आनन फानन में छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल के एमरजेंसी विभाग प्राथमिक उपचार किया.
Giriraj Singh News: ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि संस्थागत वित्त की सुलभता और ब्याज माफी की वजह से इन एसएचजी में महिलाओं के लिए बड़ा अंतर आया है तथा इन समूहों द्वारा ऋण भुगतान में सुधार हुआ है.
Bihar News in Hindi: बेगूसराय में बदमाश कितने बेखौफ है इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि जब पुलिस बदमाशों को पकड़ने गई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.
भागलपुर के युवक ने लोगों को परेशानियों को देखते हुए आवश्यकता अनुसार एक पोरेटेड डेजर्ट कूलर तैयार किया है. इससे किसी भी कमरे में ह्यूमिडिटी 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. यह कूलर अन्य कूलर के मुकाबले में पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचायेगा.