आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, कहा-UP में BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है JDU
Advertisement

आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, कहा-UP में BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है JDU

केंद्रीय मंत्री और JDU के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh)  ने शनिवार को कहा कि हमलोग उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं.  उन्होंने इस दौरान बिहार के सत्ताधारी गठबंधन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के अके

 (फाइल फोटो)

Patna: केंद्रीय मंत्री और JDU के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh)  ने शनिवार को कहा कि हमलोग उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं.  उन्होंने इस दौरान बिहार के सत्ताधारी गठबंधन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के अकेले चुनाव लड़ने से किसी प्रकार के नुकसान होने से भी इनकार किया. 

सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है.  उन्होंने कहा कि इसके लिए बातचीत भी चल रही है. 

सीटों की सूची भेजने या सीटों की मांग के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है.  उन्होंने कहा कि गठबंधन में सहमति बनती है, उसके बाद मजबूत साथी का नाम तय होता है.  हमारी भाजपा से दोस्ती है और यह दोस्ती आगे भी बनी रहेगी. 

बिहार में NDA में शामिल हम के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के JDU और भाजपा से अलग होकर एक साथ चुनाव मैदान में उतरने को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दल हैं.  जो हित में होता है, वह काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच 'नाइट कर्फ्यू' को लेकर CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इनके अकेले लड़ने से भाजपा और जदयू को कोई नुकसान नहीं होगा.  उन्होंने कहा कि उनके साथ बिहार में गठबंधन है, यह जरूरी नहीं उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन हो.  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की जदयू की मांग के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार के लाभ के लिए मांग की जाती रही है.  इसमें गलत क्या है. 

(इनपुट: आईएएनएस)

Trending news