गोपालगंज उपचुनाव परिणाम 2022 Live Update: गोपालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, कुसुम देवी ने जीत की दर्ज
Advertisement

गोपालगंज उपचुनाव परिणाम 2022 Live Update: गोपालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, कुसुम देवी ने जीत की दर्ज

Gopalganj Up Chunav Results 2022 Live Update: गोपालगंज में कुल नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दूसरे राउंड की गिनती के बाद बाजेपी आगे है. 

गोपालगंज उपचुनाव परिणाम 2022 Live Update: गोपालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, कुसुम देवी ने जीत की दर्ज
LIVE Blog

Gopalganj Up Chunav Results 2022 Live Update: गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम खुलने के साथ चुनाव के रूझान अब धीरे धीरे सामने आने लगे हैं. गुरुवार को हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलट की वोटों की गिनती हुई. गोपालगंज में 50 वोट पोस्टल बैलेट पेपर के हैं. गोपालगंज में बीजेपी ने कुसुम देवी और राजद के मोहन गुप्ता अपना अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि गोपालगंज में कुल नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सरकार बदलने के बाद बिहार में यह पहला उपचुनाव है, जिस कारण सभी की निगाहें इस चुनाव पर लगी है.  

06 November 2022
13:56 PM

जश्न की तैयारी में बीजेपी
उप चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी में जश्न की तैयारी. बीजेपी सभी जिला मुख्यालयों पर उप चुनाव के नतीजों को लेकर जश्न मनाएगी. पार्टी नेता बीजेपी कार्यालय में मिठाई और पटाखे लेकर पहुंचे.

13:31 PM

Gopalganj Bypoll Result: गोपालगंज में राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी को रिकाउंटिंग को लेकर आवेदन दिया था जिसे आरओ ने अस्वीकृत कर दिया.  विविपैट को गलत दिशा में रखने के कारण जोड़ने में परेशानी हुई.

12:55 PM

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी 2183 वोट से जीती. थोड़ी देर में होगी आधिकारिक घोषणा. 

 

12:49 PM

गोपालगंज उपचुनाव- 23 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 68554, राजद के मोहन गुप्ता को 66273 मत, भाजपा की कुसुम देवी 2281 मतों से आगे. 

 

12:46 PM

गोपालगंज उपचुनाव- 22 वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा की कुसुम देवी- 65336, राजद के मोहन गुप्ता- 63943. अब भाजपा की कुसुम देवी ने 1393 मतों से बनाई बढ़त

12:39 PM

गोपालगंज से राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता ने एक बार फिर बढ़त बना ली है. मोहन गुप्ता को 21वें राउंड के बाद 61727 वोट मिले हैं, वहीं 21 राउंड के बाद भाजपा की कुसुम देवी को 616671 मत मिले हैं. मोहन गुप्ता महज 65 वोटों से आगे.

 

12:22 PM

गोपालगंज उपचुनाव- 20 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 57727 मत, राजद के मोहन गुप्ता को 55862 मत. राजद के मोहन गुप्ता 1135 मतों से आगे. 

 

12:19 PM

गोपालगंज उपचुनाव- 19 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को मिले हैं 55397 मत, वहीं राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता के पक्ष में 55338 मत, भाजपा की  कुसुम देवी 59 मतों से आगे. 

12:15 PM

गोपालगंज में एक घंटे से रूका है मतगणना का काम. तकनीकी खराबी की वजह से रोकी गई है वोटों की गिनती. अभी तक भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी 1705 मतों से चल रही हैं आगे. 

11:24 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 18 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को मिले 53694 वहीं राजद के मोहन गुप्ता को मिले हैं 51989 मत. भाजपा की कुसुम देवी 1705 मतों से आगे. 

11:11 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 17 वें राउंड की मतगणना पूरी भाजपा की कुसुम देवी के पक्ष में 51070 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता को मिले हैं 48885 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2185 मतों से आगे. 

11:09 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 15 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 44703 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता को 42892 वोट. भाजपा की कुसुम देवी यहां 1811 मतों से चल रही हैं आगे. 

 

10:43 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 14 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 42088 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता को 40245 मत मिले हैं. भाजपा की कुसुम देवी यहां 1843 मतों से आगे चल रही हैं. 

10:33 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 13 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को मिले हैं अबतक 39067 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता के पक्ष में पड़े हैं 37426 मत. भाजपा की कुसुम देवी राजद प्रत्याशी से 1641 मतों से आगे. 

 

10:22 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 12 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 36727 मत,  राजद के मोहन गुप्ता को 34355 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2372 मतों से आगे. 

10:22 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 11 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 34042 मत, राजद के मोहन गुप्ता को 31217 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2825 मतों से आगे. 

10:10 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 10 वें राउंड की मतगणना पूरी भाजपा की कुसुम देवी- 30875, राजद के मोहन गुप्ता- 28601 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2274 मतों से आगे. 

 

09:57 AM

गोपालगंज सीट के लिए हुए उपचुनाव के मतगणना की 8वें राउंड की गिनती पूरी, भाजपा की कुसुम देवी को 25294 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता को 24299 वोट, भाजपा 995 मतों से आगे. 

09:37 AM
5 वें राउंड की गिनती में गोपालगंज में बसपा को 2352, भाजपा को 15030, राजद को 14393 मत.  5 राउंड के बाद भाजपा 634 मतों से राजद से आगे. 
 
 
09:32 AM

गोपालगंज में भाजपा ने राजद प्रत्‍याशी पर बढ़त बना ली है. भाजपा उम्‍मीदवार को 3370 वोट मिले हैं, जबकि राजद प्रत्‍याशी के पक्ष में अभी तक 2954 मत गए हैं.

09:27 AM

Gopalganj By Election Results 2022: तीसरे राउंड की मतगणना पूरी भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता से 416 मतों से आगे

Trending news