Diwali 2022: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग तमाम नेताओं ने दी दीपावली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?
Advertisement

Diwali 2022: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग तमाम नेताओं ने दी दीपावली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?

Diwali 2022: आज यानी 24 अक्टूबर को देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने बिहार के लोगों को दीपावली की बधाई दी है.

Diwali 2022: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग तमाम नेताओं ने दी दीपावली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?

पटनाः Diwali 2022: आज यानी 24 अक्टूबर को देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने बिहार के लोगों को दीपावली की बधाई दी है.आइये जानते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने लोगों से इस पर्व को लेकर क्या कहा है.

मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है. दीपावली को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं. 

तेजस्वी प्रसाद ने भी दी बधाई 
वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति और खुशियों का सतरंगा प्रकाश लेकर आए तथा आपका घर सफलता की किरणों से सदा जगमगाता रहे. प्रेम, प्रार्थना, दुआ का दौर चलता रहे एवं इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे. 

राज्यपाल फागू चौहान ने दी बधाई 
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने दीपावली पर सभी बिहार वासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है. यह स्वच्छता और प्रकाश का पर्व है. यह त्योहार हमें अंत:करण को स्वच्छ कर उसे सत्य, प्रेम और ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करने की प्रेरणा देता है. 

ललन सिंह ने दी शुभकामनाएं
ललन सिंह ने दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि बिहार एवं संपूर्ण भारतवासियों को सुख-शांति, धन-धान्य और उत्तम स्वास्थ्य हेतु हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला दीपोत्सव का महापर्व दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं. 

यह भी पढ़ें- Diwali 2022: प्रकाशोत्सव पर्व दीपावली मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है बिहार

Trending news