हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए झारखंड तैयार, कई जिलों मे निकाली गई तिरंगा यात्रा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1298661

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए झारखंड तैयार, कई जिलों मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने झारखंड के विभिन्न जिलो में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली. वहीं पाकुड में भी पुलिस के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

 

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए झारखंड तैयार, कई जिलों मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

रांची: आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है. ऐसे में झारखंड में भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील किया जा रहा है.राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई. रांची के बिरसा चौक से मोराबादी मैदान तक निकाले गए इस यात्रा सैकड़ों किसान ट्रैक्टर पर तिरंगा लगा पहुंचे.  इस ट्रैक्टर यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची मेयर आशा लकड़ा, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए. इस दौरान लोगों से हर घर तिरंगा को सफल बनाने की अपील की गई.

खूंटी में निकाली तिरंगा यात्रा 
वहीं खूंटी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली.  इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया. भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई. ये तिरंगा यात्रा खूंटी के कचहरी मैदान से शुरू होकर बेलाहाथी रोड होते हुए चिकोर, हुटार क्षेत्र से भाजपा कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ.  इस कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

ये भी पढ़ें- Jharkhand Police: 500 सहायक पुलिस कर्मियों की नौकरी पर संकट, मंत्री ने दिया सेवा विस्तार का भरोसा

पाकुड में पुलिस का तिरंगा यात्रा 
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पाकुड में पुलिस प्रशासन के द्वारा मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. मोटरसाइकिल रैली की शुरूआत शहर के एसपी आवास से की गई. रैली में एसपी एचपी. जनार्दनन, डीएफओ रजनीश कुमार ,एसडीपीओ अजित कुमार विमल,मेजर,इंस्पेक्टर सहित सैकड़ों पुलिस के जवान व पदाधिकारी शामिल हुए. मोटरसाइकिल रैली एसपी आवास से प्रारंभ होकर शहर के रविंद्र चौक, इंदिरा चौक,बिरसा चौक, अंबेडकर चौक, गांधी चौक ,मौलाना अबुल कलाम चौक ,मुफ्फसिल थाना होते हुए चांदपुर बॉर्डर तक गई. फिर वहां से एसपी आवास वापस आ गई. 

Trending news