Har Tiranga Abhiyan 2026: हर घर तिरंगा अभियान के तहत योगी सरकार की इस बार मदरसों में भी तिरंगा फहराने की तैयारी है और तिरंगा यात्रा निकलेगी. इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी मदरसों में हर घर तिरंगा' मुहिम चलाई जाए ताकि मदरसों के तलबा में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सके.
Gorakhpur Tiranga Yatra: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान तथा क्रांतिकारियों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने घर तिरंगा फहराएं. सीएम ने कहा कि राष्ट्र के महापुरुष और क्रांतिकारी किसी भी युवा के लिए प्रेरणा होते हैं.
Independence Day 2025, Har Ghar Tiranga: कई लोग अपने WhatsApp, Instagram, Facebook और X (पहले Twitter) के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा जोड़ते हैं. अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो यहां है आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड.
Indepence Day: 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79th स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. भारत की आजादी को 78 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में भारत की हर सरकारी इमारत, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मार्केट्स चारों और बस 3 रंग ही दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखिए भारत के कुछ शहर जहां पर Tricolour की महक है. एक छोटी सी पंक्ति 79th स्वतंत्रता दिवस पर- वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं. देखिए वीडियो.
Independence Day Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभर में जोश देखने को मिला. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता और आम जनता ने तिरंगा फहराया, तिरंगा यात्राएं निकालीं और ढोल-नगाड़ों संग देशभक्ति का उत्सव मनाया.
Amit Shah News: 15 अगस्त से पहले BJP ने देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के निवास पर तिरंगा फहराया है. यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी छात्रों के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली और सेल्फी भी ली. देशभर में ये अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा. देखिए वीडियो.
Independence Day 2024: आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लाल किले में पीएम मोदी का भाषण सुनने देश भर से तमाम लोग वहां मौजूद थे लेकिन सबकी नजरें टिक गईं राहुल गांधी पर दरअसल यह 10 साल में पहली बार था जब किसी विपक्षी नेता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया हो ऐसा इसलिए क्योंकि ये पद पहले खाली था. बता दें कि राहुल गांधी ने सफेद कुर्ता पायजामा पहने लाल किला पहुंचे... राहुल गांधी के बैठने के लिए खास इंतजाम किया गया था उन्हें ओलंपिक खिलाड़ियों के पास सीट आवंटित की गई थी.
Lucknow Tiranga Yatra 2024: लखनऊ के चांदगंज मजिस्द से मदरसे के बच्चों ने हाथों में झंडा लेकर निकाली तिरंगा यात्रा. इस इस यात्रा में बच्चों के साथ-साथ मौलवी, समाजसेवी भी मौजूद रहे.
PM Modi Arrives at Red Fort: आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है । 'विकसित भारत' विषय 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। स्वतंत्रता की पहली वर्षगांठ 15 अगस्त, 1948 को मनाई गई थी, जो स्वतंत्रता के पूरे वर्ष का प्रतीक है। इसलिए, 2024 तक, भारत की आजादी के 77 साल पूरे हो गए हैं , जिससे कुछ लोग इसे 77वीं वर्षगांठ के रूप में संदर्भित कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी लाल किले पहुँच गए हैं। देखें पीएम मोदी की लाल किले से काफिले से सीधी तस्वीरें।
Har Ghar Tiranga: भारतीय सेना ने लेह, लद्दाख में कर्नल रिनचेन मेमोरियल हॉल से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली है. लोगों को 14 अगस्त को बंटवारे का दर्द भी याद आ रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा आज हिसार में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते नज़र आये. कई जगह डॉ चन्द्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. इस बीच उन्होंने जी मीडिया से भी खास बातचीत की, डॉ चंद्रा ने कहा कि युवाओं को देशहित में ऊर्जा लगानी चाहिए. उन्होंने हिसार के जोश को देखकर कहा कि हिसार उनका अपना शहर है, और उन्हें यहां से भरपूर प्यार मिल रहा है.
अब इस वक्त देश में चल रहे सबसे बड़े अभियान की बात करते हैं..यानी हर घर तिरंगा अभियान की खबर आपको दिखाते हैं एक ऐसी तस्वीर जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। यहां लक्षद्वीप में समंदर के अंदर तिरंगा दिखा लक्षद्वीप में इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश की आन-बान शान इस तिंरगे को समंदर के पानी में दिखाया है.
स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद में भाजपा की 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाई और नौजवानों से आगे आने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का की अपील की.
Independence Day: देश की आज़ादी में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से बिलासपुर के घुमारवीं में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई. पूर्व कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग ने तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के आह्वान पर इस वर्ष प्रदेश सरकार ने तिरंगा को साढ़े 4 करोड़ घरों तक पहुंचाने के प्रयत्न संकल्पों को अपने हाथों में लिया है। मैं बीजेपी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं जिन्होंने पीएम मोदी के संकल्प के साथ जुड़ते हुए भारत के इस राष्ट्र के प्रति आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के सहभागी बन रहे हैं....इस अवसर पर जो उत्साह दिखाया जा रहा है ये नए भारत को दर्शाता है और तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है...आज हम सब इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं..."
Tiranga Yatra: अलीराजपुर जिले में भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान मोहन सरकार में मंत्री अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान अपनी सांसद पत्नी अनीता नागर सिंह चौहान के साथ बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में निकले. दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र भारत के जन्म के समय फहराया गया तिरंगा शुद्ध रेशम का बना है और 3.5 मीटर लंबा तथा 2.4 मीटर चौड़ा है.
Har Ghar Tiranga Rally: दिल्ली में सांसदों की हर घर तिरंगा रैली शुरू हो गई है। इसके चलते उपराष्ट्रपति ने हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई है। देखें वीडियो
Har Ghar Tiranga: सीएम मोहन यादव ने आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री विधायकों के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाया. इस दौरान बोट क्लब में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. मुख्यमंत्री ने कहा 15 आगस्त के एवसर पर देश भर में तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति का एक अलग माहौल है. भोपाल के बोट क्लब में आज यहां तैरती हुई नांव पर तिरंगा लहरा रहा है. आज नांव के ऊपर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है.
Har Ghar Trianga: दिल्ली में आज से हर घर तिरंगा अभियान का आगाज हो गया है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू भी मौजूद थे. उसके बाद केंद्रीय मंत्री और अन्य नेताओं ने तिरंगे के साथ बाइक रैली भी निकाली. इस तिरंगा रैली की शुरूआत भारत मंडपम से हुई जो नेशनल स्टेडियम पर खत्म हुई.
ପ୍ରତିଘରେ ତିରଙ୍ଗା ଉଡ଼ାଇ ସେଲ୍ଫି ନେବାକୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ।