पहले ही दिन ऑड-ईवन नियम को तोड़ते पकड़े गए भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह
Advertisement

पहले ही दिन ऑड-ईवन नियम को तोड़ते पकड़े गए भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कम करने को लेकर कारों के लिए आज से दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन नियम को लागू किया है। लेकिन हास्यास्पद बात यह रही कि पहले ही दिन भाजपा के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह नियम तोड़ते पकड़े गए। 

Photo Courtesy : Hindustan Times

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कम करने को लेकर कारों के लिए आज से दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन नियम को लागू किया है। लेकिन हास्यास्पद बात यह रही कि पहले ही दिन भाजपा के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह नियम तोड़ते पकड़े गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिसकर्मियों ने इंडिया गेट पर ईवन नंबर की कार चलाते हुए भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह को पकड़ा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बागपत के सांसद की सफेद एसयूवी गाड़ी को इंडिया गेट के पास तैनात पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया। सिंह गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे थे। 

हालांकि सांसद सत्यपाल सिंह का चालान नहीं काटा गया लेकिन यातायात कर्मी की तरफ से उनके हाथ में ऑड-ईवन नियम के तहत गाड़ी चलाने के निर्देश वाला परचा जरूर थमा दिया गया।

पूरे मामले पर भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि मुझे किसी ने नहीं रोका। चूंकि मुझे सुरक्षा मिली हुई है, लिहाजा उन्हें इस नियम से छूट मिली हुई है। हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से दावा किया गया है नियम के तहत सांसदों को इसकी छूट नहीं दी गई है।

Trending news