मोदी कैबिनेट विस्तार : शपथ ग्रहण समारोह से दूर रही कांग्रेस
Advertisement
trendingNow1238060

मोदी कैबिनेट विस्तार : शपथ ग्रहण समारोह से दूर रही कांग्रेस

कांग्रेस रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिपरिषद में नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से दूर रही।

मोदी कैबिनेट विस्तार : शपथ ग्रहण समारोह से दूर रही कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिपरिषद में नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से दूर रही।

ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने यहां शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा, ‘सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह दोनों को आमंत्रित किया गया था।’ यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की ओर से इस बारे में कोई सूचना थी कि वे समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं लेंगे, गोयल ने कोई ब्यौरा नहीं दिया।

यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के अलावा किसी और कांग्रेस नेता को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था या नहीं। मोदी मंत्रिपरिषद के विस्तार के कार्यक्रम में उपस्थित विपक्षी नेताओं में समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव अकेले थे।

नरेन्द्र मोदी के मंत्रिपरिषद में आज 21 मंत्रियों को शामिल किया गया जिसमें चार कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 14 राज्य मंत्री शामिल हैं।

Trending news