भारत की संप्रभुता पर कोई सवालिया निशान लगाए बर्दाश्त नहीं- राजनाथ सिंह
Advertisement

भारत की संप्रभुता पर कोई सवालिया निशान लगाए बर्दाश्त नहीं- राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत की संप्रभुता और स्वाभिमान पर कोई सवालिया निशान लगाए उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंह ने रायपुर स्थित कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के बाद संवाददताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है।

फाइल फोटो

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत की संप्रभुता और स्वाभिमान पर कोई सवालिया निशान लगाए उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंह ने रायपुर स्थित कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के बाद संवाददताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है।

गृहमंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों संप्रभु राष्ट्र हैं। हम दुनिया के किसी भी देश की संप्रभुता और स्वाभिमान पर कभी सवालिया निशान नहीं खड़ा करना चाहते हैं। लेकिन कोई भारत की संप्रभुता और स्वाभिमान पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोगों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और स्वतंत्रता की मांग को लेकर जारी वीडियो के संबंध में सिंह ने कहा कि उन्होंने भी वह वीडियो देखा है। इस संबंध में पाकिस्तान को पहल करनी होगी। 

इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज नए सर्किट हाउस में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अभियानों और वहां विकास कार्यों की समीक्षा की। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में हो रहे विकास के कार्यों से वह संतुष्ट हैं और उम्मीद है कि जहां विकास कम हुआ है वहां आने वाले समय में विकास के काम तेज होंगे। सिंह ने कहा कि वह पहले भी अपील कर चुके हैं कि जो नक्सल गतिविधि में शामिल हैं वह हिंसा का रास्ता छोड़ें। यदि हिंसा नहीं होगी तब बातचीत हो सकती है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

Trending news