अल-कायदा के साथ संबंध के संदेह पर बेंगलुरू का मदरसा टीचर गिरफ्तार
Advertisement

अल-कायदा के साथ संबंध के संदेह पर बेंगलुरू का मदरसा टीचर गिरफ्तार

अल-कायदा से संबंध होने के संदेह पर दिल्ली पुलिस ने एक मदरसा शिक्षक को बेंगलूरू से गिरफ्तार किया है। आतंकी संगठन के खिलाफ जारी अभियान के तहत यह चौथी गिरफ्तारी की गयी है।

अल-कायदा के साथ संबंध के संदेह पर बेंगलुरू का मदरसा टीचर गिरफ्तार

नई दिल्ली : अल-कायदा से संबंध होने के संदेह पर दिल्ली पुलिस ने एक मदरसा शिक्षक को बेंगलूरू से गिरफ्तार किया है। आतंकी संगठन के खिलाफ जारी अभियान के तहत यह चौथी गिरफ्तारी की गयी है।

 

 

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष इकाई की एक टीम ने मौलाना अंजार शाह को बुधवार को गिरफ्तार किया जिसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है और कल एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 20 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दिसंबर में, दिल्ली पुलिस ने एक्यूआईएस (भारतीय उप महाद्वीप में अलकायदा का माड्यूल) के तीन संदिग्ध गुगो’ को गिरफ्तार किया था। सबसे पहले मोहम्मद आसिफ को उत्तरपूर्वी दिल्ली के सीलमपुर से गिरफ्तार किया गया था। माना जाता है कि वह एक संस्थापक सदस्यों में से एक है और एक्यूआईएस के भड़काने, भर्ती और प्रशिक्षण विंग का भारतीय प्रमुख है। अब्दुल रहमान को ओडिशा में कटक के जगतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

 

तीसरे गिरफ्तार जफर मसूद माड्यूल के लिए कथित तौर पर वित्त पोषक के रूप में सक्रिय था। उसे उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दीपा सराय मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया था। इन सभी के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Trending news